VIDEO: भाजपा सांसद की फिसली जुबान, मीडिया के सामने नीतीश कुमार को बताया प्रधानमंत्री! वीडियो वायरल
अगले साल देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी स्तर की राजनीति काफी गर्म है, बीजेपी की ओर से इस बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, जबकि विपक्ष के तरफ से लगातार गठबंधन की बात हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री बनाने का दावेदार बताया जा रहा है।
इस बीच बीजेपी के एक सांसद ने भी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बना दिया, दरअसल औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बना दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

मीडिया के सामने फिसली जुबान
मीडिया के दर्जनों कैमरे के सामने सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई हालाँकि साथ ही खड़े एक अन्य नेता ने जब उन्हें टोका तो उन्होंने अपनी भूल सुधरी हालाँकि तब तक देर हो गई थी।
दरअसल पिछले ही दिनों पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन हुआ था, इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का गया में भी ठहराव है। गया सुनील कुमार सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में ही आता है ऐसे में वह अपने संसदीय क्षेत्र में इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ठहराव होने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
वीडियो देखें
भाजपा सांसद सुशील कुमार की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बताया प्रधानमंत्री…देखें Video
#BiharNews #nitishkumar #BJPMP #sushilkumar #vandebharatexpress #PMmodi @NitishKumar @narendramodi @yadavtejashwi @SushilSinghMP pic.twitter.com/DCnQjIiZyE— Punjab Kesari- Bihar/Jharkhand (@biharjkesari) June 28, 2023
हालाँकि जब वह मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे तब उनके मुँह से अचानक से निकला गया कि, मैं दक्षिण बिहार के लोगों को यह अनमोल उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं. हालांकि, कुछ सेकेंड के भीतर ही उन्होंने अपनी गलती को ठीक करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ अपना बयान दोहराया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री कह देने की चूक वाला उनका वीडियो वायरल हो गया, और सोशल मीडिया पर लगातार इस वीडियो को लेकर लोग अलग अलग तरह से रियेक्ट कर रहे है।
बताते चले कि नील कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के करीब करीबी भी है, 1998 में पहली बार समता पार्टी के टिकट पर अपनी सीट जीती थी और 2009 में जेडीयू की टिकट पर औरंगाबाद सीट से सांसद रह चुके हैं। हालाँकि जब नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ा तब वह लोकसभा चुनाव से पहले 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें: Bihar Tea: अब बिहार की चाय का चुस्की लेगा पूरा भारत, कृषि विभाग ने किया दावा; किसानो की होगी बंपर कमाई

