आनंद मोहन की बेटी की शादी में पहुंचे CM नितीश समेत कई दिग्गज नेता, देखे तस्वीरें

Surbhi Anand Wedding Photos

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद रहे आनंद मोहन और लवली आनंद की बेटी सुरभि आनंद की बुधवार को पटना में शादी हुई।

cm nitish at surbhi anand wedding
शादी में आशीर्वाद देने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे

इस शादी में 10 से 15 हजार लोगों की तैयारी थी। शादी में आशीर्वाद देने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। इस तस्वीर में नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह, नंद किशोर यादव, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी भी दिख रहे हैं।

Surbhi Anand Wedding Pictures
Surbhi Anand Wedding Pictures

इस तस्वीर में बाएं से पहले नंबर पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह हैं। उसके बाद वरिष्ठ नेता सुबोधकांत बैठे हैं। साथ में आनंद मोहन दिख रहे हैं। अखिलेश सिंह ने शादी में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

chadreshakhar at surbhi anand wedding
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी वर-वधू से मिलने पहुंचे

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी वर-वधू से मिलने पहुंचे। इस तस्वीर में मंच पर शिक्षा मंत्री के साथ आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और उनकी मां लवली आनंद भी दिख रही हैं।

Surbhi Anand Viral Wedding Photos
Surbhi Anand Viral Wedding Photos

pappu yadav surbhi anand wedding
शादी में जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव भी पहुंचे

शादी में जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव भी पहुंचे। पप्पू यादव ने सुरभि आनंद और उनके पति को आशीष दिया। साथ ही नव दांपत्य जीवन में खुशहाली और तरक्की की कामना की।

pappu yadav at surbhi anand wedding
आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की

इस अवसर पर आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की। चेतन आनंद से भी मिले।

इस शादी में कई बड़े चेहरे देखने को मिले। शादी के मौके पर आचार्य सुदर्शन भी मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भी आनंद मोहन से मिलकर वर-वधू की इस मौके पर आशीर्वाद दिया।

acharya sudarshan at surbhi anand wedding
शादी के मौके पर आचार्य सुदर्शन भी मिलने पहुंचे

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के अलावा कई दिग्गजों के आने का सिलसिला चलता रहा।