बेटी की विदाई के दौरान भावुक हुए आनंद मोहन, आपको भी रुला देंगी ये तस्वीरें

Surbhi Anand Leaves For Her In laws Place In Munger

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी बुधवार को आईआरटीएस ऑफिसर राजहंस के साथ धूमधाम से हुई। वहीं, शादी के दो दिन बाद सुरभि की विदाई की गई। शुक्रवार को सारे रस्म रिवाजों के साथ उनकी विदाई की गई।

beti vidai
बेटी की विदाई

ऐसे में सुरभि अब विदा होकर अपने ससुराल मुंगेर जाएंगी। जल्द ही उनका रिसेप्शन है। बेटी की विदाई के दौरान आनंद मोहन सहित उनका पूरा परिवार काफी भावुक दिखा।

During daughters vidai, her entire family including Anand Mohan looked very emotional
बेटी की विदाई के दौरान आनंद मोहन सहित उनका पूरा परिवार काफी भावुक दिखा

15 हजार लोग हुए थे शादी में शामिल

सुरभि आनंद और राजहंस की शादी 17 एकड़ में फैले विश्वनाथ फॉर्म में हुई। शादी के दिन सुरभि लाल रंग के जोड़े में किसी परी से कम नहीं लग रही थी और राजहंस ने भी सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी थी।

All the stalwarts of Bihar including Chief Minister Nitish Kumar arrived to give blessings
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार के तमाम दिग्गज आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे

इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार के तमाम मंत्री, विधायक, सांसद सहित लगभग 10 से 15 हजार लोग आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। मेहमानों के स्वागत के लिए 100 से ज्यादा व्यंजन बनाए गए थे।

Anand Mohan became emotional during daughters vidai
बेटी की विदाई के दौरान भावुक हुए आनंद मोहन

वहीं, बारातियों के लिए शाकाहारी भोजन बनाया गया था। फिर भी गेस्टों के लिए करीब 25 क्विंटल मटन, 15 क्विंटल चिकन और 10 क्विंटल मछली बनाई गई थी।

और पढ़े: आनंद मोहन की बेटी की शादी में पहुंचे CM नितीश समेत कई दिग्गज नेता, देखे तस्वीरें

शादी में निमंत्रण भेजने के लिए छपे थे 5 तरह के कार्ड

आनंद मोहन और लवली आनंद ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक बहुत ही भव्य तरीके से तैयारी की थी। बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रण दिया गया।

शादी में लोगों को निमंत्रण भेजने के लिए पांच अलग-अलग तरह के कार्ड छपे थे जिसमें वीआईपी के लिए अलग कार्ड्स थे और आम लोगों के लिए अलग कार्ड्स थे। बेटी की शादी के लिए आनंद मोहन 15 दिन के पैरोल पर बाहर आए थे।

और पढ़े: इनसे हो रही बिहार के बाहुबली की बेटी की शादी, UPSC क्वालिफाइड है दामाद, ऐसे हुआ रिश्ता