बिहार के यात्रियों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेनें, अभी से बुक करा ले अपनी सीटें
अगर आप इस महीने रेलवे से यात्रा करने वाले हैं, तो आपके लिए यह खबर जरुरी है। सेंट्रल रेलवे ने गर्मियों में पैसेंजर्स की भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
इन ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों या आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर करा सकते हैं।
सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय
गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक समर स्पेशल 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय किया गया है।

वहीं, दानापुर और पुणे के बीच भी एक समर स्पेशल 01039/01040 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय किया गया है।
समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच समर स्पेशल ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10 अप्रैल से 09 जून 2022 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार और गुरुवार को और समस्तीपुर से 11 अप्रैल से 10 जून 2022 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को परिचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12:15 बजे खुलकर अगले दिन 21:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से 23:30 बजे खुलकर तीसरे दिन 07:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रैन
यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
दानापुर और पुणे के बीच समर स्पेशल ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन पुणे से 13 अप्रैल से 08 जून 2022 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को और दानापुर से 15 अप्रैल से 10 जून 2022 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 01039 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन पुणे से बुधवार को 21:30 बजे खुलकर शुक्रवार को 04:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 01040 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन दानापुर से शुक्रवार को 06:30 बजे खुलकर शनिवार को 18:45 बजे पुणे पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन दानापुर और पुणे के बीच आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर और दौंड स्टेशनों पर रुकेगी।

