बिहार के तीन युवा विद्यार्थियों ने बनाया कमाल का सॉफ्टवेर, ख़ासियत जानकर आप भी करेंगे तारीफ
देखा जाए तो डॉक्टर के भाषा को पढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती है टेढ़े मेढ़े अक्षरों में लिखी हुई पर्चा कभी-कभी तो मेडिकल वाले को भी समझ में नहीं आता है| इसी परेशानी को देखते हुए बिहार के विद्यार्थी ने कमाल का सॉफ्टवेयर बना दिया है जिससे आप आसानी से डॉक्टर द्वारा लिखे गए पर्ची को पढ़ सकते हैं|
बिहार के विद्यार्थी का कमाल का आविष्कार
सहरसा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के 3 विद्यार्थियों ने मिलकर एक शानदार सॉफ्टवेयर का आविष्कार किया है जिससे आप डॉक्टर के द्वारा लिखे गए पर्ची को आसान भाषा में अपने मोबाइल पर पढ़ सकते हैं और इस सॉफ्टवेयर की खासियत जानकर आप भी करेंगे इन होनहार छात्रों की तारीफ\

सिरसा के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी सलोनी सुमन पल्लवी कुमारी और शिव कुमार झा के द्वारा स्पीकमेड नामक सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया है आप डॉक्टर के द्वारा लिखे गए पर्ची को आसानी से पढ़ सकते है।
पर्चा पर कौन सी दवाई लिखी गई है कौन सी जांच होनी है और कौन दवा कितना खाना है यह सारी चीजों का एकदम सही जानकारी देगा यह सॉफ्टवेयर
ऐसे काम करता है सॉफ्टवेयर
इस सॉफ्टवेयर के निर्माता व टीम के लीडर शिवकुमार जाने मीडिया से बात करते हुए बताया पिक में एक वॉइस प्रिसक्रिप्शन सॉफ्टवेयर है। इसके मदद से डॉक्टर के वॉइस कमांड का इस्तेमाल कर मरीजों के लिए आसानी से दस्तावेज बनाने में मदद करेगा, इस सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए पाइथन प्रोग्रामिंग का इस्तेमाल किया गया है।
विद्यार्थियों के इस कामयाबी पर कॉलेज परिसर पूरा खुश है और साथ ही साथ विद्यार्थियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके सीनियर और उनके टीचर का इस सॉफ्टवेयर को बनाने में बहुत बड़ा सहयोग है।

ईमेल आईडी पर चला जाएगा पर्चा
सॉफ्टवेयर निर्माता टीम के लीडर शिवम कुमार झा बताते हैं कि इस सॉफ्टवेयर की मदद से डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन पीडीएफ बंद कर ईमेल आईडी के जरिए मरीज व उनके परिवार के पास आसानी से चला जाएगा जिसको देखने के बाद अपने नजदीकी कंप्यूटर कैफ़े में पर्चा का प्रिंट करा सकते हैं।
इस सॉफ्टवेयर से डॉक्टर और रोगी दोनों का समय काफी ज्यादा बचेगा और घर बैठे आसानी से हो जाएगा। देखा जाए तो बड़े-बड़े अस्पतालों में डॉक्टर से दिखाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है इसे कहीं ना कहीं मरीजों के साथ का डॉक्टर को भी होती है परेशानी लेकिन इस एप्लीकेशन के जरिए मिल जाएगी राहत।

