फैशन की दुनिया में स्ट्राइप है एवरग्रीन, जानिए क्या है इसे पहनने के बेस्ट ऑप्शन

फैशन में कुछ स्टाइल एवरग्रीन होते हैं जैसे कि स्ट्राइप। स्ट्राइप कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता  है और इसकी खास बात यह है कि आप इसे किसी फंक्शन में और किसी अन्य स्टाइल के साथ मैच करके पहन सकते हैं। हर लड़की के वॉर्डरोब में आपको एक स्ट्राइप्ड ड्रेस मिल जाएगी। एक बार फिर स्ट्राइप का क्रेज देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड दीवाज भी इन दिनों स्ट्राइप आउटफिट्स कैरी किए नजर आ रही हैं। मलाइका एयरपोर्ट पर स्ट्राइप आउटफिट पहने दिखी थी। समर सीजन के लिए यह बिल्कुल बेस्ट स्टाइल है लेकिन स्ट्राइप को कैरी करने का भी एक तरीका होता है, अगर आप गलत स्ट्राइप चुनेंगी तो लुक स्टाइलिश की बजाए खराब दिखेगी। चलिए कुछ ट्रेंडी स्ट्राइप और उन्हें कैरी करने का आपको सही तरीका बताते हैं।

ब्रेटन स्ट्राइप्स

breten straips

ब्रेटन स्ट्राइप्स का फैशन काफी पुराना है। इसमें एक डार्क और एक लाइट स्ट्राइप का यूज किया जाता है। विदेशी महिलाएं इस तरह के स्ट्राइप्स को पसंद करती हैं। प्रिंसेस केट मिडलटन ब्रेटन स्ट्राइप पहने कई बार नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ब्रेटन स्ट्राइप टॉप के साथ प्लेन पैट्स वियर की थी और उनकी उस लुक को पसंद किया गया था। वहीं ये स्ट्राइप आपको कैजुअल लुक देते हैं।

कलर ब्लॉक्ड स्ट्राइप्स

colored stripes

रंग अवरुद्ध स्ट्राइप्स में मोटी, बोल्ड और बहुरंगी स्ट्राइप्स होती हैं। कलर ब्लॉक्ड स्ट्राइप्स टॉप और ड्रेसेस लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं। आप इसे कैजुअल आउटिंग के लिए ट्राई कर सकती हैं, जो लड़कियां यंग दिखना चाहती हैं, उन्हें ऐसे कलरफुल स्ट्राइप्ड ड्रेसेस वियर करनी चाहिए।

मिनी-माइक्रो स्ट्राइप्स

mini-micro stripes

इसमें स्ट्राइप बहुत बारीक होती हैं इसी लिए इन्हें मिनी-माइक्रो स्ट्राइप्स कहते हैं। इसे आप बोल्ड प्रिंट्स जैसे एनिमल, कार्टून या पोल्का डॉट्स के साथ कंट्रास्ट करके कैरी कर सकते हैं। जैसे स्ट्राइप टॉप के साथ एनिमल या पोल्का डॉट्स वाली स्कर्ट या पैंट्स पहनी जा सकती हैं। इस प्रिंट में आप सूट व साड़ी भी ट्राई कर सकते हैं।

वर्टिकल और जिग-जैग स्ट्राइप्स

jig-jag stripes

अगर आप किसी ड्रेस में स्लिम दिखना चाहती हैं तो वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली ड्रेस पहनें। इससे आप पतले दिखेंगी। आप अपने वॉर्डरोब में वर्टिकल स्ट्राइप टॉप या पेटीकोट शामिल कर सकती हैं। सोनम कपूर और नोरा फतेही को भी कई बार वर्टिकल स्ट्राइप्स में देखा गया है। लड़कियों को ज्यादातर वर्टिकल स्ट्राइप्स पसंद होते हैं। मल्टीकलर ज़िग-ज़ैग स्ट्राइप्स भी आपको फ्रेश लुक देते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

  • हाइट छोटी है तो वर्टिकल स्ट्राइप ड्रैसेज पहननी चाहिए ।
  • बहुत ज्यादा स्लिम हैं तो हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप ड्रेस चुनें।
  • स्ट्राइप्ड ड्रेसेज के साथ ज्यादा हैवी ज्यूलरी कैरी करने से बचें। पहननी है तो चंकी और प्लेन कलरफुल एक्सेसरीज पहनें।
  • जींस के साथ टॉप वियर करना चाहती हैं तो नॉटिकल स्ट्राइप्ड चूज करें।