बिहार के इन 4 रेलवे स्टेशन पर होगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएँ, यात्रियों को मिलेगा वर्डक्लास अनुभव
भारतीय रेल देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने में जुटी है, इसके लिए पूरे देश में 123 स्टेशनों को चुना गया है जिसका काम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) परियोजना के तहत किया जा रहा है, इसी योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 5 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास के रूप में विकसित किया जाना है जिसमें बिहार के गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं मध्य प्रदेश का सिंगरौली स्टेशन शामिल है।
इस पुनर्विकास के बाद इन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएँ कई गुना बढ़ने वाली है, पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षा, सुखद यात्रा और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है।
धार्मिक एवं पर्यटन दोनों दृष्टिकोण से गया शहर की महत्वता काफी अधिक है और इसी के मद्देनज़र पूर्व मध्य रेल के गया स्टेशन के पुनर्विकास की योजना बनाई गई है जहाँ गया स्टेशन को पूरी तरह से एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं के रूप में तब्दील किया जायेगा। रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा गया स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े ये काम PPP मोड पर पूरे किए जाएंगे। इस स्टेशन पर वर्ष 2065 की अनुमानित यात्री संख्या को आधार मानते हुए उसी के अनुसार यात्री सुविधाओं का पुनर्विकास किया जाएगा। गया स्टेशन के पर 173 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इसी तरह से राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय जंक्शन का भी पुनर्विकास एक विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया कराने के लिए किया जायेगा।
मिलेगी ये खास सुविधाएँ
- स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी
- कैंपस में मॉल और मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनाया जाएगा
- स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और ‘हरित इमारत’मानकों के अनुसार किया जाएगा
- स्टेशन परिसर में अंडरग्राउंड या फिर मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण होग
- स्टेशन से जुड़े सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा
- जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया को पूर्ण सुरक्षित जोन के रूप में विकसित किया जाएगा
- प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े
- स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे
- आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे

