Snake Bite Do & Don’t: सांप काटने के बाद क्या करें क्या नहीं? 6 हजार जान बचाने वाले डॉक्‍टर दंपति ने खोला राज

Snake Bite Do & Don’t: भारत में सांपों की कुल लगभग 250 प्रजातियां पाई जाती है लेकिन अच्छी बात यह है कि इनमें से केवल 4 सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। कॉमन कोबरा (नाग), सॉ-स्केल्ड वाइपर, कॉमन क्रेट और रसेल वाइपर यही चार प्रजातियां सबसे खतरनाक होती है जिनके काटने से सबसे अधिक मौते होती है।

एक आकड़े के मुताबिक भारत लगभग हर साल सांप काटने से कम से कम 64,000 मौतें होती, इस आकड़ें में ज्यादातर मौतें ग्रामीण इलाकों में होती है जहाँ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध नहीं है।

लेकिन कुछ ऐसे डॉक्टर और संसथान भी इसी देश में है जो सांप काटने से होने वाले मौत के आकड़ों को लगातार कम करने के लिए संकल्पित है, इसी कड़ी में एक नाम आता है ग्रामीण महाराष्ट्र के एक डॉक्टर दम्पति का।

भगवान की तरह पूजे जाते है डॉ. सदानंद और पल्लवी

महाराष्ट्र के यह डॉक्‍टर दंपति लोगों के लिए भगवान से कम नहीं है जिन्होंने अब तक 6,000 से ज्‍यादा लोगों की जान बचाई है जिन्हें सांप ने काटा था। जी हाँ हम बात कर रहे है डॉ. सदानंद राउत और उनकी पत्नी पल्लवी राउत के बारे में।

डॉक्‍टर सदानंद और उनकी पत्‍नी पल्लवी राउत सांप का जहर उतारने में माहिर हैं, दोनों महाराष्‍ट्र के नारायणगांव में रहते है जहाँ इन दोनों को भगवान की तरह पूजा जाता है।

Image: thebetterindia.com

सांप काटने पर क्‍या करें और क्‍या नहीं? Snake Bite Do & Don’t

डॉ. सदानंद बताते है कि हर साल सांप काटने के कम से कम 200 मामले आते हैं, मानसून के दौरान मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

  1. डॉ सदानंद के अनुसार, सांप काटने का संदेह होने पर मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल लाया जाना चाहिए।
  2. उन्हें नीम-हकीमों के पास जाकर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्हें उस जगह को काटना या बांधना भी नहीं चाहिए।
  3. सांप के काटने के बाद व्यक्ति घबराने लगता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। परिवार को उस व्यक्ति को आश्वस्त करना चाहिए कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि समय पर इलाज से उनकी जान बच जाएगी।
  4. इसके अलावा किसी व्यक्ति को चलना या दौड़ना नहीं चाहिए। कारण है कि खून दिल और दिमाग तक सर्कुलेट होगा।
  5. मरीज को लेट्रेल (लेटे हुए) पोजिशन में सुरक्षित अस्पताल में ट्रांसफर करना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.