Bihar Police SI Bharti: अब कांस्टेबल के बाद बिहार में दारोगा की भर्ती, जानिए कितने पदों पर होगी बहाली, क्या है अपडेट

SI Bharti after constable recruitment in Bihar Police

बिहार पुलिस (Bihar Police) में कांस्टेबल के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर और परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जा चुकी है। अब कांस्टेबल की भर्ती के बाद बारी है बिहार पुलिस में दरोगा पदों पर बहाली (Bihar Police SI Recruitment) की।

बिहार पुलिस में दारोगा यानि की पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द निकाले जाने के आसार हैं। बता दे की पिछले 5 महीने से ये मामला रोस्टर क्लियरेंस में फंसा हुआ था। आईये जानते है क्या है लेटेस्ट अपडेट?

अब कांस्टेबल के बाद बिहार में दारोगा भर्ती

दरअसल बिहार दरोगा भर्ती (Bihar Daroga Bharti) की तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए इस महीने रोस्टर क्लियर होने की उम्मीद है। जिसके साथ ही अक्टूबर माह में विज्ञापन (BPSSC SI Notification 2023) जारी कर दिया जाएगा।

BPSSC SI Notification 2023 In October 2023
अक्टूबर में आएगा BPSSC SI Notification 2023

इसके साथ ही बिहार एसआई भर्ती परीक्षा नवंबर-दिसंबर में लिये जाने की संभावना जताई जा रही है। बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है।

कितने पदों पर होगी दरोगा बहाली?

पुलिस सूत्रों के अनुसार दारोगा बहाली (BPSSC Bihar Police SI Vacancy 2023) को लेकर पहले तैयार किये गये रोस्टर में दिव्यांगों को आरक्षण का प्रावधान किया गया था।

लेकिन, पुलिस बहाली में इसका प्रावधान नहीं होने की वजह से रोस्टर को संशोधित करते हुए दिव्यांगों के लिए अलग से स्टेनो एसआई पद का सृजन करते हुए बहाली निकालने पर विचार किया जा रहा है।

रोस्टर क्लियरेंस के बाद इसे बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को भेजा जायेगा, जहां से विज्ञापन जारी होगा। 21,391 कांस्टेबल बहाली के तुरंत बाद ही 1275 दरोगा की बहाली को लेकर विज्ञापन की प्रक्रिया शुरू की जानी थी।

बिहार में एसआई पदों के लिए क्या है योग्यता?

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए ग्रेजुएशन और कांस्टेबल के लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी जा सकती है। एसआई के लिए जनरल कैटेगरी की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और कांस्टेबल के लिए 25 वर्ष संभावित है।

आरक्षण नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षण में योग्य पाए जाने पर किया जाएगा।

प्रभार 1168 दारोगा बने इंस्पेक्टर

इसके अलावा बिहार पुलिस में प्रमोशन यानि पदोन्नति के भी कई संभावनाएं है। फिलहाल राज्य के पुलिसकर्मियों को वरीय (उच्चतर) पदों का प्रभार देने का सिलसिला जारी है। बिहार पुलिस ने एक बार फिर 1168 योग्य दारोगा (अवर निरीक्षक) को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद का प्रभार दिया है।

अलग-अलग तिथि में अब तक बिहार पुलिस के कुल 7132 कर्मियों को उच्चतर प्रभार दिया जा चुका है। जल्द ही 3280 और पुलिस कर्मियों को उच्चतर प्रभार दिया जाएगा।

हाल ही में पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि – “6 सितम्बर को 2685 सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की जिम्मेवारी दी गई थी।

8 सितंबर को 3279 योग्य सहायक अवर निरीक्षक को अवर निरीक्षक (दारोगा) का प्रभार दिया गया। अब 1168 दारोगा को इंस्पेक्टर की जिम्मेवारी दी गई है। जल्द ही 200 इंस्पेक्टर को डीएसपी की जिम्मेवारी दी जाएगी।”

ये भी पढ़े:

Bihar DElEd Result 2023: बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा 1st और 2nd Year का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करे चेक

69th BPSC Exam: बिहार के 31 जिलों के 488 केंद्रों पर होगी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, लड़कियों को भी नहीं मिलेगा होम सेंटर

Bihar STET Answer Key PDF: बिहार बोर्ड ने जारी किया एसटीईटी परीक्षा का आंसर की, Direct Link से करे डाउनलोड