शेन वार्न ने इन 5 खिलाड़ियों को बताया सबसे बेस्ट, 100 शतक जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर को नहीं मानते महान, टॉप-5 में एकमात्र ये भारतीय खिलाड़ी शामिल

क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई भी क्रिकेट प्रेमी होगा, जिसे सचिन तेंदुलकर के बारे में नहीं पता होगा। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का लोहा पूरी दुनिया मानती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को महान नहीं मानते हैं।

आपको बता दें कि क्रिकेट के मैदान में सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न के रिश्ते ज्यादा मधुर नहीं रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिलती थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों और शतकों की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर पर अब शेन वार्न ने ध्यान नहीं दिया है।

सचिन तेंदुलकर को महान नहीं मानते हैं शेन वार्न

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर एकमात्र दुनिया के ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 शतक जड़े हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं और 15921 रन बनाए हैं। लेकिन इसके बावजूद शेन वॉर्न की नजरों में सचिन तेंदुलकर के यह कीर्तिमान कोई मायने नहीं रखते हैं।

आपको बता दें कि शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट बनाई है, जिनमें भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जगह तक नहीं दी है। शेन वार्न ने मौजूदा दौर के टॉप-5 टेस्ट क्रिकेटरों की लिस्ट बनाई है। बता दें कि इस लिस्ट में रोहित शर्मा को भी शेन वार्न ने जगह नहीं दी है। जबकि रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं और टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर भी हैं। हालांकि शेन वार्न ने ने भारतीय पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली को टॉप-5 की लिस्ट में जगह दी है।

शेन वार्न ने चुनी टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-5 की सर्वश्रेष्ठ लिस्ट

शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को दुनिया का सबसे बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज बताया है। टॉप-5 की लिस्ट में से शेन वार्न ने 7000 सबसे तेज टेस्ट रन बनाने वाले स्टीवन स्मिथ को पहले स्थान पर रखा है। स्टीवन स्मिथ ने अब तक 82 टेस्ट मैच खेले हैं और 7784 रन बनाए हैं। वहीं शेन वार्न ने दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट को रखा है। जो रूट ने 114 टेस्ट मैचों में 9600 रन बनाए हैं।

शेन वॉर्न के टॉप-5 बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज

1-स्टीवन स्मिथ
2-जो रूट
3- केन विलियमसन
4- विराट कोहली
5- मार्नश लाबुशेन

सचिन तेंदुलकर दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज क्यों हैं?

भले ही शेन वार्न ने ने अपने टॉप-5 की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को शामिल नहीं किया है। लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के महान बल्लेबाज हैं। आइए सचिन तेंदुलकर के एक बार क्रिकेट करियर पर नजर डालते हैं।

टेस्ट कैरियर

सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारी खेली है। जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाए हैं। उनका औसत 53.79 का रहा है। उनका सर्वोच्च स्कोर 248 का है।
सचिन ने 51 शतक और 68 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 2058 चौके और 69 छ्क्के जड़े हैं।

वनडे कैरियर

सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 18426 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.83 का है। उनका स्ट्राइक रेट 86.24 का रहा है। वनडे में सचिन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 200 रनों का है। सचिन ने वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक जड़े हैं। सचिन ने वनडे में 2016 चौके और 195 छक्के जड़े हैं।

टी-20 कैरियर

सचिन ने एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला है। जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे। उन्होंने इस टी-20 मैच में 2 चौके भी जड़े थे। उनका स्ट्राइक रेट 83.33 का रहा।

आईपीएल कैरियर

सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में 78 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2334 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.83 का रहा है। सचिन का स्ट्राइक रेट 119.82 का रहा है। आईपीएल में सचिन का सर्वोच्च स्कोर 100 रनों का रहा है। सचिन ने आईपीएल में एक शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं। सचिन ने आईपीएल में 295 चौके और 29 छक्के जड़े हैं।