शादी के लिए ट्राय करे ये लहंगे और साड़ियाँ, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से ले वेडिंग ऑउटफिट्स टिप्स

शादी का मौसम शुरू हो गया है और हमें यक़ीन है कि आप सभी को अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार से शादी का एक-दो निमंत्रण तो ज़रूर मिला होगा! चाहे आप बेहद सादगी के साथ दमकना चाहती हों या फिर ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हों, बस आप कुछ ऐसा पहनें, जो आपको रानी-सा महसूस करवाए। प्रिंट से लेकर ग्लिटर तक, लहंगे से लेकर साड़ियों तक को अपना ऑप्शन बना सकती हैं।

कैटरीना कैफ़

kaitrina 1

हम लुक्स लिस्ट की शुरुआत बेहद ख़ूबसूरत फ़्लोरल प्रिंट से कर रहे हैं, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि कैटरीना कैफ़ ने फ़्लॉन्ट किया है। प्लेफ़ुल, फ़्लर्टी और एलिगेंट लुक के लिए आप इस लहंगे को चुन सकती हैं।

दीपिका पादुकोन

dipika 1

इस ब्राइट यलो रंग की साड़ी में दीपिका पादुकोन सर्दी के मौसम में खिली गुनगुनी धूप-सी लग रही हैं। सब्यसाची द्वारा तैयार की गई यह साड़ी पारंपरिक छह गज के नए रूप को दर्शा रही है। इस तरह की साड़ी पहनकर आप फ्रेश लुक तैयार कर सकती हैं।

तारा सुतारिया

tara sutariya

इस शानदार लहंगे में तारा सुतारिया स्वपनपरी-सी नज़र आ रही हैं। लहंगे को कैरी करने के तरीक़े ने उनके लुक को उभारने का काम किया है। तारा के ऑफ़ वाइट लहंगे में गोल्डन वर्क एक कॉम्प्लिमेंट की तरह काम कर रहा है।

अनन्या पांडे

ananya 1

अगर आप बहुत अधिक बारीक़ काम वाले लहंगे की तलाश में नहीं हैं तो अनन्या पांडे द्वारा कैरी किया गया यह स्ट्राइकिंग हॉट पिंक लहंगा आपके लिए ही है। अपने यूथफ़ुल वाइब के साथ यह आउटफ़िट आपको भीड़ से अलहदा लुक देगा।

आलिया भट्ट

alia 1

आप अभी तक एक शानदार और स्टाइलिश साड़ी की तलाश में हैं? यह रफ़ल्स ट्रेंडी पीस आपकी तलाश पर लगाम लगा सकती है। सब्यसाची की इस ग्रीन कलर साड़ी में आलिया भट्ट बहुत ही प्यारी नज़र आ रही हैं।

ये लहंगे और साड़ी डिज़ाइन आप शादी और फेस्टिवल में ट्राय कर सकती है। ये डिज़ाइन ट्रेंड में है और इस तरह के ऑउटफिट्स में आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेगी।