पटना हाई कोर्ट में सात नए जज ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, 53 में से 27 पद अब भी खाली
21 अक्टूबर से पटना हाई कोर्ट में काम काज शुरू हो रहा है ऐसे में इसके ठीक एक दिन पूर्व सात नए जजों ने अपने पद और गोपनीयता की सपथ ली। नए जजों की नियुक्ति के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 19 से बढ़कर 26 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने इन सभी न्यायाधीशों को शपथ दिलाई।
इन जजों ने ली सपथ
सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम द्वारा की गई अनुशंसा के बाद और केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के आलोक में पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आए जज न्यायमूर्ति राजन गुप्ता, केरल हाइकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए जज न्यायमूर्ति अनंत मनोहर बदर और कर्नाटक हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आए जज न्यायमूर्ति पी बी बजन्थरी को शपथ दिलायी गयी.
पटना हाइकोर्ट के अधिवक्ता कोटे से जज बनाये गये न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायमूर्ति पुरणेंदु सिंह, न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा व न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा को पटना हाइकोर्ट के जज के रूप में शपथ दिलायी गयी।
अभी भी आधी सीट खाली
आपको बता दे कि सात नए जजों के शपथ लेने के बाद पटना हाइकोर्ट में अब जजों की कुल संख्या 26 हो गई है। मालूम हो कि पटना हाइकोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 53 है, अभी भी यहां आधे की संख्या में जज की सीट खाली हैं ।
ये लोग रहे मौजूद
जजों के शपथ ग्रहण समारोह में सभी जजों के अलावा नए जजों के परिवार के सदस्य, महाधिवक्ता ललित किशोर, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा, बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा,एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चन्द्र वर्मा, वरीय अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह, सरकारी वकील अरविंद उज्ज्वल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

