Corona को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, मंदिरों में सामूहिक सावन पूजा पर प्रतिबन्ध

कोरोना वायरस के तीसरे लहर के आशंकाओं को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, नीतीश सरकार ने सावन और बकरीद जैसे मौकों पर लोगों की भीड़ न हो इसके लिए सख्त नियम बनाए हैं। जारी किए गए गाइडलाइन्स के मुताबिक सावन के महीने में शिवालयों में होने वाली पूजा पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। साथ ही मंदिरों में कांवर ले जाने पर भी रोक लगाई गई है, मंदिरों में पहली सोमवारी से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

 

बिहार सरकार ने गाइडलाइन्स को किया जारी

बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने जानकारी दी है कि बिहार सरकार ने एक सीडी जारी की है, जिसमें अगस्त महीने तक किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रम और उसके आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. लोगों की सुरक्षा और कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इस बार श्रावणी मेला का आयोजन नहीं होगा और सावन महोत्सव से जुड़े किसी भी कार्यक्रम पर पूरी तरीके से प्रतिबंध रहेगा।

बकरीद पर भी सार्वजानिक समारोह पर पाबन्दी

आपको बता दे की सावन पूजा के साथ ही बकरीद के दौरान भी किसी भी ईदगाह या मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं होगी, सभी तरह के सार्वजानिक समारोह पर पूरी तरह से पाबंदी लागू रहेगी। इस सम्बन्ध में सभी SDO, BDO और CO को निर्देश जारी करते हुए थाना और अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक कर तमाम दिशा निर्देशों को बताने का निर्देश दिया है।