बिहार के सबसे छोटे कद वाले विकास BPSC में देंगे सेवा, अभी है रिसर्च इंजीनियर, जानिए इनकी रैंक

samastipur shortest man vikash will serve in bpsc

66वीं बीपीएससी (66th BPSC) परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. समस्तीपुर जिले में एक दो नहीं बल्कि कई छात्रों ने इस बार बाजी मारी है।

इन्हीं में से एक दलसिंहसराय के रहने वाले इंजीनियर विकास पोद्दार भी हैं। इनके अलावा जिले में विद्यापतिनगर की सृष्टि सागर, पटोरी के अनुभव कुमार को भी सफलता मिली है।

विकास अपनी हाइट को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी वो रिसर्च इंजीनियर हैं और अब बीपीएससी में अपनी सेवा देंगे।

देश के सबसे छोटे कद के इंजीनियर विकास पोद्दार

दलसिंहसराय के सरदार गंज निवासी और देश के सबसे छोटे कद के इंजीनियर विकास पोद्दार को बीपीएससी में 942वां स्थान मिला है। वे बीपीआरओ पद के लिए चयनित हुए हैं।

Countrys shortest engineer Vikas Poddar
देश के सबसे छोटे कद के इंजीनियर विकास पोद्दार

इससे पूर्व वह एनआईटी जालंधर (NIT Jalandhar) से पास आउट होकर सी डॉट में रिसर्च इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं विकास के भाई विशाल भी कद में उन्हीं के समान हैं और वह भी आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से एम टेक कर रहे हैं। विकास की सफलता पर उनके पिता दिनेश पोद्दार और माता कृष्णा देवी प्रफुल्लित हैं।

और लोगों को भी मिली सफलता

वहीं विद्यापतिनगर प्रखंड के मड़वा गांव निवासी डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने भी सफलता हासिल की है। राजस्व पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, स्वाध्याय और लगन को दिया है। इसके लिए उन्हें उनके ससुर सेवानिवृत शिक्षक धर्मराज सिंह के अलावा चिकित्सक पति डॉ. अंशु कुमार की प्रेरणा भी हमेशा मिलती रही है।

वहीं पटोरी प्रखंड के धमौन गांव निवासी अनुभव कुमार 49वीं रैंक लाकर ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। अनुभव की सफलता पर उसके दादा नकुल झा, पिता संजीव झा, मां रेखा देवी, चाचा आनंद झा बिट्टू समेत गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है।

bpsc classes
प्रमोटेड कंटेंट