बिजली कटौती से धोनी की पत्नी ‘साक्षी’ नाराज, Twitter यूजर्स बोले ‘वापस शिफ्ट हो जाइए बिहार’
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों झारखंड में होने वाली बिजली कटौती से परेशान चल रही हैं।
उन्होंने राज्य में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। धोनी की पत्नी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है?

रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत
हम जान-बूझकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें। आपको बता दें कि धोनी की पत्नी ट्विटर पर कम ही सक्रिय रहती हैं। इससे पहले उन्होंन 16 जुलाई 2021 को अंतिम ट्वीट किया था।

गौरतलब है कि आइपीएल मुकाबलों के कारण धोनी तो महाराष्ट्र में हैं, वहीँ साक्षी परिवार के साथ रांची में ही हैं। और इस समय रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत है।
‘वापस शिफ्ट हो जाइए बिहार’
इस ट्वीट पर बहुत ही ज़्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस ट्वीट को साक्षी सिंह ने 25 अप्रैल को रात 9 बजे किया है। अब तक इस ट्वीट को 23 हज़ार से ज़्यादा यूज़र्स ने लाइक किया है, वहीं इस 4 हज़ार स ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।

वहीँ पूर्व भारतीय कैप्टन की पत्नी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए बिहार के एक यूजर ने ये कहा ‘वापस बिहार शिफ़्ट हो जाइए, थोड़ा बेहतर हैं इधर ????’.
वहीँ एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है – झारखंड में बिजली एक समस्या बन गई है। वहीं एक और यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है – हेमंत सोरेन जी ध्यान दिया जाए।
लोड शेडिंग से परेशान झारखंड के लोग
आपको बता दें कि झारखंड में लोग लगातार लोड शेडिंग से परेशान हैं क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।
As a tax payer of Jharkhand just want to know why is there a power crisis in Jharkhand since so many years ? We are doing our part by consciously making sure we save energy !
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) April 25, 2022
हीटवेव ने पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में भीषण गर्मी रहने के आसार हैं।

