बिहार के साहेब रजा खान नरेंद्र मोदी पर उर्दू में लिख रहे है किताब, खुद पीएम मोदी करेंगे विमोचन
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर कई किताबें और साथ ही एक फिल्म भी बन चुकी है, इसी बीच मोदी की जीवनशैली से प्रभावित होकर उनके व्यवहार और कुशल नेतृत्व क्षमता पर एक विशेष किताब उर्दू भाषा में लिखी जा रही है। जी हाँ, बिहार के छपरा के रहने वाले हाफिज साहेब रजा खान छपरवी इस किताब के सहयोगी लेखक है वहीं मुख्य रूप से महाराष्ट्र सरकार के पूर्व अध्यक्ष व उर्दू साहित्य एकेडमी (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) के डा. अहमद राणा इस किताब को बतौर लेखक लिख रहे है।
पीएमओ के राज्यमंत्री से विशेष मुलाकात
किताब लिखने के प्रक्रिया के दौरान पिछले दिनों हाफिज साहेब रजा खान ने पीएमओ के राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह से प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में विशेष मुलाकात की, आपको बता दे की इस पुस्तक में नरेंद्र मोदी पर अपने विचारों को रखने वालों में प्रख्यात विद्वान, धर्मगुरुओं, फिल्म अभिनेताओं तथा देश के बड़े-बड़े उद्योगपति आदि शामिल हैं।
पीएम मोदी के हाथों ही होगा विमोचन
इस मुकालात के क्रम में डा. जितेंद्र सिंह के विचारों को भी नोट किया गया जिसे पुस्तक में भी प्रकाशित किया जायेगा, छपरवी ने बताया कि इस किताब का विमोचन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। इस मुलाकात के दौरान साहेब रजा खान ने पीएमओ राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह को सारण के मशहूर स्वतंत्रता सेनानी हजरत मौलाना मजहरुलहक साहब की फोटो भी भेंट की। इसके साथ ही उन्हें छपरा में आने का न्योता दिया।

