साड़ी के साथ ट्राय करे ये चूड़ियाँ, देखे चूड़ियों के नवीनतम डिज़ाइन
आमतौर पर महिलाएं रोजाना ही अपने हाथों में चूड़ियाँ पहनती हैं। लेकिन जब भी कहीं बाहर जाना हो या किसी खास फंक्शन में शामिल होना है हम अपनी साड़ी के अनुसार चूड़ियाँ मैच करने लग जाते है। अब अगर चूड़ी और साड़ी का आपस में सही तालमेल नहीं होगा तो यह आपके सुंदर लूक को बिगाड़ देगी।
डायमंड एंड मेटल चूड़ियाँ

अगर आप किसी प्रिंटेड साड़ी के संग अपनी चूड़ियाँ मैच करना चाहती हैं तो कुछ इस तरह से अपनी चूड़ियों को स्टाइल कीजिए। ऐसी चूड़ियाँ आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगी और सब आपकी तारीफ करते हुए थकेंगे नहीं। इसमें बीच में आप काँच या मेटल की बनी हुई चूड़ियाँ पहन कर अंत में दो डायमंड लगे हुए कंगन पहन लीजिए।
मल्टी कलर चूड़ियाँ

चूड़ियों के यहाँ दिए गए कलेक्शन काफी ट्रेंडिंग और स्टाइलिश है। अगर आपने सिम्पल साड़ी पहनने का विचार बना लिया है जिससे की आपको मॉडर्न लूक मिले तो इस मॉडर्न लूक को बरकरार रखने के लिए आप अपने एक हाथ में मल्टी कलर चूड़ियाँ पहन लें। ट्रेडीशनल लूक को आप इस तरीके से मॉडर्न और कूल बना सकती हैं।
हरी चूड़ियाँ

सिर्फ परिधान में ही नहीं बल्कि कभी-कभी गहनों में भी आपको विपरीत रंग को चुन लेना चाहिए। ये आज-कल ट्रेंड में भी है और ये डिज़ाइन आपके लुक में चार-चाँद लगा देगी। जैसे की यहाँ पर गुलाबी साड़ी के संग हरी चूड़ियाँ पहनी गई हैं। आप ऐसे ही अपनी साड़ी के रंग से विपरीत चूड़ी को पहन कर और भी अधिक सुंदर दिखाई दे सकती हैं।
टैम्पल कंगन चूड़ियाँ

रेशमी साड़ी के संग अगर आप अपने गेटअप को पारंपरिक रखना चाहती हैं तो टैम्पल कंगन इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इन कंगन के संग मोती वाले कंगन भी अगर जोड़ दिए जाए तो यह सोने पर सुहागा हो जाएगा। ये डिज़ाइन आप साड़ी और लहंगा दोनों पर कैरी कर सकती है।
मल्टी कलर मोती वाली चूड़ियाँ

नेट की या सेमी ट्रांसपेरेंट साड़ियों के संग आप मोतियों से जड़े हुए कंगन का प्रयोग कीजिए। आप भी ये कंगन डिज़ाइन एकबार जरूर ट्राय करे अपनी साड़ी के रंग के अनुसार बीच की चूड़ियों का रंग पसंद कर लीजिए और देखिए कैसे आपका लूक अधिक निखर कर सामने आता है।
वेल्वेट फ़ैब्रिक चूड़ियाँ

आजकल मार्केट में ऐसी काँच की चूड़ियाँ भी उपलब्ध है जिन पर आपको वेल्वेट फ़ैब्रिक चढ़ा हुआ दिखाई देगा। ऐसी चूड़ियाँ आपके स्पेशल लूक के लिए ही बनी है। अपनी साड़ी के रंग संयोजन से मेल करते हुए कोई दो रंगों का चुनाव कीजिए और इन वेल्वेट चूड़ियों के संग दो सोने के कंगन भी पहन लीजिए।
चौड़ा कंगन

चटक लाल और ऐसी ही गहरे रंगों के संग आप चौड़े आकार के सुनहरे कंगन का प्रयोग कर अपने लूक को कंप्लीट बना सकती हैं। कंगन का आकार चौड़ा होने के कारण आपको अपने हाथों में सिर्फ एक या दो कंगन ही पहनना होता है।
चूड़ियों के यहाँ दिए गए कलेक्शन काफी ट्रेंडिंग और स्टाइलिश है। चूड़ियों के ये डिज़ाइन आप साड़ी के साथ-साथ लहंगे पर भी कैरी कर सकती है। ऐसी चूड़ियाँ आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगी और सब आपकी तारीफ करते हुए थकेंगे नहीं।

