बिहार: सीतामढ़ी में फैली इस अफवाह से Parle-G की चाँदी! आखिर क्यों सभी खरीदने लगे यह बिस्कुट

कब कहाँ किस तरह की अफवाह फ़ैल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता और इसी का एक ताजा नमूना हमें देखने को मिला बिहार के सीतामढ़ी जिले में जहाँ लोग धरल्ले से Parle-G की खरीद करने लगे।

जी हाँ, सीतामढ़ी में फैली इस अफवाह की वजह से किराना की दुकानों पर पार्ले जी बिस्किट लेने वालों की होड़ लग गई और देखत ही देखते पार्ले जी बिस्किट का स्टॉक ही समाप्त हो गया।

जितिया त्यौहार पर फैली अफवाह

दरअसल बिहार में पुत्रों की की लंबी आयु तथा सुखमयी जीवन के लिए माताएं व्रत रखती हैं जिसे जितिया के नाम से जाना जाता है, ऐसे में इस जितिया त्यौहार पर एक अफवाह को काफी जोड़ मिला जिसमें कहा गया कि घर में जितने भी बेटे हैं उन सब को पार्ले जी बिस्किट खाना है नहीं तो उनके साथ हादसा हो सकता है।

फिर क्या था, देखते ही देखते पार्ले जी बिस्किट खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अफवाह का डर इतना खतरनाक था कि वहां की दुकानों से पार्ले जी बिस्किट का स्टॉक ही समाप्त हो गया।

पार्ले जी की चाँदी

अफवाह का डर इतना भयंकर था कि वहां की दुकानों से पार्ले जी बिस्किट का स्टॉक ही खत्म हो गया. जानकारी के मुताबिक, अब भी लोग इस अफवाह पर यकीन कर रहे हैं। सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी, मेजरगंज समेत कई प्रखंडों में यह अफवाह फैल चुकी है।

इस अफवाह से भले ही किसी के साथ अनहोनी हो या न लेकिन पार्ले जी बिस्कुट कंपनी की तो चांदी ही हो गई। बीते दिनों देर रात तक लोग पार्ले जी बिस्किट खरीदते देखे गए। जब व्यक्तियों से पूछा गया कि वे उसे क्यों खरीद रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला कि पार्ले जी बिस्किट नहीं खाने से अनहोनी हो सकती है।