रितेश पांडे कभी साइकिल से कैसेट लेकर दुकान की लगाते थे चक्कर,मेहनत लाई रंग बन गए स्टार-देखे संघर्ष के समय की तस्वीरे

रितेश पांडे भोजपुरी का उभरता सितारा
रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जो आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है| दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं जिन्हें रातों-रात इतनी सफलता मिली कि वह पूरे देश में छा गए|

हालांकि वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे की।
गरीबी में गुजरा बचपन
रितेश पांडे का जन्म बिहार के सासाराम में एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता शिक्षक थे। रितेश की प्रारंभिक पढ़ाई उसी स्कूल में हुई जिसमें पिता पढ़ाया करते थे|

रितेश बचपन से अच्छे विद्यार्थी थे उनके घरवाले चाहते थे कि वह पढ़ लिखकर डॉक्टर बने लेकिन रितेश को गीत संगीत की दुनिया में अलग रुचि थी और शुरुआती दिनों में इसके रुझान भी सामने आने लगे तब से इन्होंने अपना रुख मोड़ लिया
कॉलेज के दिनों में स्टेज पर गाते थे
रितेश अपने कॉलेज के दिनों में स्टेज पर भी गाना गाया करते थे वह शुरुआत में बहुत गरीब थे इसीलिए वह अपना गाना रिकॉर्ड नहीं करवा सकते थे| लेकिन उनके संगीत के प्रति जुनून ने उन्हें बनारस पहुंचा दिया और वहीं पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नौकरी पकड़ ली|

स्टूडियो में काम करने से जो पैसे मिलते थे रितेश वही पैसे देकर वहां अपने गाने रिकॉर्ड करवा लिया करते। गानें रिकॉर्ड करवाने के बाद वह उसे पेन ड्राइव में भर लेते।
कड़ी संघर्ष ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया
अपने गानों को पेन ड्राइव में लेकर वह दुकान-दुकान भटका करते थे कि दुकानवाले उनके ये गाने ले लें और जो लोग मोबाइल में गाने भरवाने आते हैं उन्हें ये गाना भी दे दें। ये सिलसिला कई सालों तक चलता रहा।

जैसे-तैसे करके रितेश के एक गाने करुआ तेल की कैसेट मार्केट में आई। रितेश ने अपने गानों की मार्केटिंग का भी जिम्मा खुद ले लिया और कैसेट लेकर पान की दुकान से कैसेट-सीडी की दुकान तक पहुंचाने लगे। देखते-देखते रितेश का वक्त बदला और उनके गाने हिट होने लगे।

यहां से हिट हो गए रितेश
रितेश के कई गाने यू ट्यूब पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। इनमें पियवा से पहिले हमार रहलू और हैलो कौन प्रमुख हैं। रितेश की गायकी जब हिट हो गई तो उन्हें भोजपुरी फिल्मों में भी काम मिलने लगा। गाने के बाद एक्टिंग में भी उन्होंने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया है।


