26 महीने बाद पटना जंक्शन पर रिटायरिंग रूम की सुविधा शुरू, जानिए रेट और बुकिंग पॉइंट

पटना: एक लम्बे अंतराल के बाद रेलवे अपने सेवाओं को सुचारु ढंग से शुरू कर रही है, इसी क्रम में राजधानी के पटना जंक्शन पर रिटायरिंग रूम की सुविधा शुरू कर दी गयी है। यह सुविधा पिछले 26 माह बाद शुरू की गई है जिससे यात्रियों को बेहद ही कम कीमत पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुपर डिलक्स कमरे उपलब्ध होगी।

पटना जंक्शन पर उपलब्ध होने वाले सुपर डिलक्स कमरे में किसी भी बड़े होटल के सूट की तरह अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगा, कमरे में एक ड्रेसिग रूम व बालकनी के साथ ही अत्याधुनिक शौचालय भी रहेगा। इसके लिए यात्रियों को 24 घंटे के लिए मात्र 1600 रुपये देने होंगे. अन्य होटलों की तरह 18 फीसद जीएसटी अलग से देना होगा।

रेलवे ने अपने हाथ में ली जिम्मेदारी

आपको बता दे की पटना जंक्शन पर 16 रिटायरिंग रूम और दो डारमेट्री पहले से ही मौजूद है जिसे रेलवे ने तीन सितारा होटल की तर्ज पर विकसित करने के लिए आइआरसीटीसी को दिया गया था जिसके बाद आइआरसीटीने इसे हैदराबाद की एक कंपनी को सौंप दिया था लेकिन अब रेलवे ने इसे विकसित की जिम्मेदारी खुद ले ली है।

ऐसे करना होगा बुकिंग

इन रिटायरिंग रूम की बुकिंग पटना जंक्शन के बुकिग काउंटर से की जा सकती है और बहुत ही जल्द इसकी बुकिंग आनलाइन शुरू कर दी जाएगी, फिलहाल पटना जक्शन के करबिगहिया छोर (प्लेटफार्म संख्या 10) पर चार रिटायरिग रूम (विश्राम गृह) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।