40 की उम्र में रिटायर जेब में रहेगा 1 करोड़ …. जानिए 15x15x15 फॉर्मूला का कमाल

Jaspreet Singh

आज कल के नौजवान पैसा बचाने नहीं बल्कि पैसा खर्च करने के ज्यादा लगे हुए है। पुराने समय में हमारे बजुर्ग लोग पैसे को बचा कर रखते थे ताकि वह मुश्किल समय में काम आ सके परन्तु आजकल लोग यह कह कर पैसा नहीं बचाते की अभी मैं सिर्फ 25 का ही हूं आगे जा कर इसके बारे में सोच लेंगे और फिर वह पैसे को बचा ही नहीं पाते।

इसके साथ ही कुछ ऐसे भी लोग है जो अपने करियर के शुरुआत में ही पैसे को बचाने लगते है। कुछ युवाओं का सपना होता है की वह 45 और 50 वर्ष की आयु से पहले ही रिटायर हो जाए। इसलिए वह इन्वेस्टिंग की तरफ ध्यान देते है। आज हम आपको इन्वेस्टिंग की एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे आप करोड़पति बन सकते है।

15×15×15 का फॉर्मूला

15×15×15 का फॉर्मूला आखिर क्या है इसके बारे में हम आपको बताते है। इस फार्मूले से आप 15 साल में करोड़पति बन सकते है और अगर आप इस ट्रिक को 30 साल तक फॉलो करते है तो आप 10 करोड़ तक भी कमा सकते है। अगर कोई व्यक्ति अपने बच्चों पढ़ाई और शादी के लिए पैसे बचाना जाता है तो वह इस फार्मूले को अपना सकता है।

म्यूचुअल फंड से जुड़ा है यह फार्मूला

15×15×15 का यह फार्मूला म्यूचुअल फंड से जुड़ा हुआ है। आजकल वित्तीय सलाह देने वाले सभी लोगों को म्यूचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करने की सलाह देते है। इसका कारण यह है कि म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए आपको शेयर मार्केट में बहुत ज्यादा दिमाग खर्च करने की जरूरत नहीं होती।

15 साल में बने करोड़पति

म्यूचुअल फंड में कोई भी व्यक्ति आसानी से SIP कर सकता है। इसमें कंपाउंडिंग की ताकत होती है जिसके कारण पैसा बढ़ता है। 15x15x15 फॉर्मूला में तीन 15 है, जिसमें पहला 15 निवेश की राशि को निर्धारित करता है। यानी की हर महीने आपको 15 हजार रुपये निवेश की जरूरत है।

उसके बाद दूसरा 15 मतलब आपको 15 साल तक इसे अपनाना होगा और तीसरा 15 यानी की हर साल आपको 15 प्रतिशत तक व्याज मिलना चाहिए। इस फार्मूले को अपना कर आप 15 साल में करोड़पति बन सकते है।