बिहार में अगले महीने से एक लाख शिक्षक पदों पर भर्ती होगी शुरू, यहाँ जानिए नई शिक्षक बहाली से जुड़ी सारी जानकारी

Recruitment for one lakh teacher posts will start in Bihar from next month

बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी में लगे युवाओं को बीपीएससी एक और सुनहरा मौका देने जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 6ठी से 12वीं तक की कक्षा के शिक्षकों के करीब एक लाख पदों पर नियुक्ति के लिए अगले महीने विज्ञापन निकालेगा।

बीपीएससी की नई शिक्षक बहाली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा नवंबर में ली जाएगी। आईये जानते है बिहार में होने वाली इस नई शिक्षक भर्ती से जुडी सारी जानकारियां।

बिहार में अगले महीने से एक लाख शिक्षक पदों पर भर्ती

हाल ही में राजधानी पटना में BPSC और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें नई शिक्षक नियुक्ति और वर्तमान में चल रही बहाली प्रक्रिया को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

Bihar Teacher New Vacancy
बिहार में अगले महीने से एक लाख शिक्षक पदों पर भर्ती

बैठक के दौरान ये फैसला लिया गया की राज्य के स्कूलों में छठी से 12वीं तक की कक्षा के शिक्षकों के लगभग 1 लाख पदों पर बहाली के लिए बीपीएससी अगले महीने यानि की अक्टूबर 2023 में विज्ञापन निकालेगा।

कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के 52 हजार पदों पर बहाली

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के 52 हजार पदों पर बहाली का विज्ञापन निकलेगा। वहीं, 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के शिक्षकों के पदों का आकलन वर्तमान नियुक्ति पूरी होने के बाद किया जाएगा।

विभाग के पदाधिकारियों का अनुमान हैं कि कक्षा 9 से 12 तक में 50 हजार पद हो सकते हैं। इस तरह बिहार में लगभग एक लाख नए शिक्षक पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन निकलेगा।

कक्षा 6 से 8 तक का सिलेबस उपलब्ध कराएगा शिक्षा विभाग

बीपीएससी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए है कि वह कक्षा 6 से 8 तक का सिलेबस उपलब्ध करा दें, ताकि उसके अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार करने की दिशा में काम किया जा सके। मालूम हो कि वर्तमान में 1.70 लाख पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में कक्षा 6 से 8 के शिक्षक के पदों को शामिल नहीं किया गया है।

पटना में आयोजित इस बैठक में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार, आयोग के सचिव रविभूषण मौजूद रहे।

और पढ़े: BPSC Teacher Vacancy 2023: बिहार में फिर से शिक्षक बनने का मिला मौका, नई भर्ती का हुआ एलान, जानिए कब होगी परीक्षा

और पढ़े: 4 लाख B.Ed पास अभ्यर्थियों को झटका, नहीं बन पाएंगे प्राथमिक शिक्षक, जानिए क्या है BPSC और शिक्षा विभाग का फैसला

और पढ़े: UPI Lite X: अब इंटरनेट नहीं रहने पर भी भेज पाएंगे पैसे, आ चूका है UPI का नया वर्जन, जानिए क्या है खासियत