|

बनाये रेस्टोरेंट स्टाइल चिकेन फ्राई अपने घर पर, देखे रेसिपी

चिकेन फ्राई अब यह एक आम रेसिपी है जिसका हम सभी आनंद लेते है और आप इससे कभी बोर नहीं होते। पर आज हम जो चिकेन फ्राई की रेसिपी बताने जा रहे वह एक रेस्टोरेंट स्टाइल चिकेन फ्राई है जो बहार से क्रिस्पी और अंदर से जूसी मॉइस्ट हो।तो चलिए बिना देर किये आपको बताते है चिकेन फ्राई की रेसिपी।

चिकेन फ्राई बनाने की सामग्रीः

  • चिकेन 1 किलोग्राम 
  • निम्बू का रश 
  • दही 2 चम्मच 
  • नमक 1 चम्मच 
  • हल्दीn पाउडर 1/4 चम्मच 
  • जीरा पाउडर 1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर 1 चम्मच 
  • चाट मसाला 1/2 चम्मच 
  • गरम मसाला 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच 
  • मकई के आटे 1 चम्मच 
  • बेसन 2 चम्मच 

मशाला पेस्ट बनाने की सामग्रीः

  • प्याज 1 कटा हुआ 
  • लहसुन 5 क्लोव 
  • आदि 
  • हरी मिर्च 1

मशाला पेस्ट बनाने के लिए आप एक बलेंडर में प्याज 1 कटा हुआ ,लहसुन 5 क्लोव ,आदि , हरी मिर्च 1 को डाल कर उसका पेस्ट बनालें।

बनाने की विधि

  • एक बाउल में चिकेन ले फिर चिकेन में कही-कही कट मार दे जिससे मशाला चिकेन में अंदर तक जायें।
  • अब उसमे नमक, निम्बू का रश, दही, धनिया पाउडर, लहसुन-आदि-प्याज वाली पेस्ट, जीरा पाउडर, चाट मशाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, बेसन तथा मकई के आटे सब डाल दें।
  • अब उसे अच्छी तरह मिक्स कर ले उसके बाद उसे 30 मिनट तक मेरिनेट होने के लिए रख दें।
  • 30 मिनट बाद उसे फिर से मिक्स करें।
  • अब आप डीप फ्राई के लिए तेल को गरम करें उसके बाद चिकेन-पीस को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक फ्राई करें।
  • अब चिकेन को निकाल कर उसे ढक कर पूरी तरह ठंढी होने दें।
  • जब चिकेन-पीस रूम तापमान पर आ जायें उसके बाद आप फिर से तेल को गरम करें।
  • अब उस चिकेन पीस को हाई फ्लेम पर 30 सेकेंड के लिए फिर से फ्राई करें।

लीजिये आपकी चिकेन फ्राई बन के तैयार उसे  स्टार्टर या साइड डिश के रूप में गरमागरम परोसें। Crispy Fried Chicken Drumsticks Recipe