बिहार के खान सर की अब रवीना टंडन भी हुई फैन, Twitter पे शेयर किया वायरल वीडियो, आप भी देखे
बिहार की राजधानी पटना के खान सर (Khan Sir) एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके प्रशंसकों में एक और नाम जुड़ गया है। छात्रों के बीच खान सर तो प्रचलित हैं ही लेकिन इस बार बात बॉलीवुड तक पहुंच गई है।
बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन (Raveena Tandon) को खान सर के पढ़ाने का स्टाइल पसंद आया है। उन्होंने खान सर के एक वीडियो को ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट के बाद एक बार फिर से खान सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आईये जानते है की Twitter वाले वीडियो में क्या है?
खान सर का वीडियो वायरल
रवीना टंडन ने बीते शुक्रवार को खान सर का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा है- ‘गुरु’। इस एक शब्द से ही रवीना टंडन ने यह मान लिया है कि वाकई खान सर के पढ़ाने का स्टाइल जबरदस्त है और वो गुरु ही हैं। इस ट्वीट के बाद रवीना टंडन के इस पोस्ट को काफी लोगों ने री-ट्वीट भी किया है।

हालांकि खान सर का यह वीडियो काफी पुराना है। कल से आज तक में उनके ट्वीट पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स और 10 हजार बार रीट्वीट किया जा चुका है।
अनुपम मित्तल ने भी की थी तारीफ
शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने भी 25 फरवरी को उनका यह वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था कि क्या शानदार वीडियो है। नहीं पता कि राष्ट्रगान ऐसे लिखा गया था या ऐसा विश्लेषण कर इसे ऐसा दिखाया गया है।

लेकिन, जो भी हो इतिहास और भूगोल पढ़ने और पढ़ाने का यह एक बेहतरीन तरीका है। उन्होंने अपनी ट्वीट में #जयहिंद भी लिखा था। हालांकि, वह इनको नहीं जानते थे। लेकिन, कमेंट्स में इनके बारे में जानकर उन्होंने लिखा था ‘@khansir तुस्सी कमाल हो।’
छात्रों को भाता है ठेठ अंदाज में पढ़ाना
पटना वाले खान सर YouTube की दुनिया के फेमस टीचर्स में से एक हैं। Khan GS Research Centre के नाम से उनका चैनल 25 अप्रैल 2019 को शुरू हुआ था। आज इस चैनल के 1.51 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।

महज 3 साल में इस चैनल के वीडियोज 1,41,75,35,825 बार देखे जा चुके हैं। Khan GS Research Centre के नाम से ही पटना में उनका कोचिंग संस्थान भी है। करेंट अफेयर्स और जनरल स्टडीज के टॉपिक्स को वह इतने अच्छे तरीके से समझाते हैं कि हर कोई उनका दीवाना है।
Twitter वाले वीडियो में क्या है?
रवीना टंडन ने खान सर का जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो पढ़ा रहे हैं। वीडियो में खान सर ने भारत के नक्शे पर नदियों और भारत की भौगोलिक सीमा की चर्चा कर रहे हैं।
वे बता रहे हैं कि राष्ट्रगान के बोल में भारत की भौगोलिक चर्चा है। इसमें पंजाब, हरियाणा, पाकिस्तान, बंगाल, आदि का जिक्र कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है।
उन्होंने उत्तर में हिमालय (हिमाचल), मध्य में विंध्याचल पर्वत, मराठा (महाराष्ट्र) और गुजरात, दो नदियां गंगा और यमुना, दक्षिण भारत (द्रविड़) के रूप में दिखाया है। साथ ही ओडिशा तत्कालिक नाम ‘उत्कल’ दिखाया. सबको दिखाते हुए वे कह रहे हैं यही है हमारा राष्ट्रगान।
#guru pic.twitter.com/NYFOqSA0rs
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) March 4, 2022

