Vande Bharat Express: झारखंड को एक और वंदे भारत का तोहफा, बिहार में इतने स्टेशन पर होगा स्टॉपेज; जाने रूट

Prince Soni
झारखंड को एक और वंदे भारत का तोहफा, बिहार में इतने स्टेशन पर होगा स्टॉपेज; जाने रूट
झारखंड को एक और वंदे भारत का तोहफा, बिहार में इतने स्टेशन पर होगा स्टॉपेज; जाने रूट

Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express: बिहार के बाद झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, बहुत जल्द झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बीच नहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा|

झारखंड वासियों को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा| मिली रिपोर्ट के मुताबिक रांची-हटिया-पुरी वंदे भारत से पहले रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जा सकता है|

यह भी पढ़े:-Vande Bharat: सांसद के प्रयास से इस राज्य को मिलेगा तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात, 8 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर; जाने रूट

इस दिन रेल मंत्री कर सकते हैं बड़ी घोषणा

मिली रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 21 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैभव झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम में आने वाले हैं| कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रेल मंत्री चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होंगे|

उम्मीद यह जताई जा रही है कि रेल मंत्री रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की स्पष्ट तिथि का ऐलान उसी दिन करेंगे| मिली रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले चलाई जा सकती है|

साल के आखिरी तक मिल जाएगा तोहफा

यदि साल 2023 के आखिरी तक नई रांची से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाता है, तो झारखंड वासियों को रांची पटना रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के बाद तीसरी वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल जाएगा|

इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन के बाद झारखंड के साथ-साथ बिहार वासियों के रेल यात्रियों को काफी राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं| मिली जानकारी के मुताबिक यह वंदे भारत भी आठ कोच चेयर कार वाली होगी|

रांची के सांसद ने कह दी बड़ी बातें

एक मीडिया रिपोर्टर से बात करते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि रांची पूरी वंदे भारत से पहले रांची बनारस वंदे भारत चालू हो जाए, ताकि झारखंड वासियों को वाराणसी जाने में आसानी हो जाए।

आगे बातचीत करते हुए सांसद महोदय ने इशारा करते हुए कहा 21 नवंबर को रेल मंत्री झारखंड आ रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ ना कुछ तोहफा पूरे झारखंड वासियों के लिए रेल मंत्री जरूर देकर जाएंगे।

यह भी पढ़े:-Vande Bharat Express: इस राज्य को एक और वंदे भारत का तोहफा, इस रूट पर चलने की तैयारी; जाने किराया और टाइम टेबल

Ranchi Varanasi Vande Bharat Express

रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का संभावित रूट

अभी के समय में रांची से वाराणसी के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह के सोमवार, मंगलवार, गुरुवार ,शुक्रवार और शनिवार को किया जाता है। इस ट्रेन को रांची स्टेशन से रात्रि 8:10 में खोला जाता है, कल 13 घंटे 15 मिनट का सफर पूरा कर अगले दिन सुबह 9:25 में यह ट्रेन वाराणसी पहुंचती है।

मिली जानकारी के अनुसार रांची से वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट पर नए वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जा सकता है।

रूट कुछ इस प्रकार है:-

  • रांची
  • मुरी
  • बरकाकाना
  • लातेहार
  • बरवाडीह
  • डाल्टनगंज
  • गढ़वा
  • उटारी
  • जपला
  • नबीनगर
  • डेहरी ऑन सोन
  • सासाराम
  • भभुआ
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय
  • वाराणसी

रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट पर अभी तक रेलवे के द्वारा कोई ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर नहीं बताया गया है। ऊपर जो रूट दिख रहा है वो संभावित है।

यदि यह ट्रेन ऊपर दिए गए संभावित रूटों पर चलती है तो बिहार राज्य के रेल यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ के अधिक रेल यात्री रोजाना बनारस कामकाज के सिलसिले में आते-जाते रहते हैं। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन का परिचालन इन सभी रेल यात्रियों के लिए एक राहत बन जाएगी।

यह भी पढ़े:- Indian Railway: छठ में बिहार आने का अंतिम अवसर ,इन 16 स्पेशल ट्रेनों से  कर सकते है यात्रा, देखें ट्रेनों की लिस्ट और डिटेल्स

Follow:
I am Prince Soni, a passionate blogger, and content writer, currently studying in b.tech civil engineering. I have experience in writing articles on a wide range of topics, including travel, technology,jobs, education, and more. Join me on an informative journey.