रामनवमी उत्सव में डूबा पटना,महावीर मंदिर में हो रही है स्पेशल तैयारी, ड्रोन से बरसेगा फूल
Ramnavmi Utsav Patna-बिहार की राजधानी पटना स्थित महावीर मन्दिर में रामनवमी पूजा की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है. महावीर मन्दिर में इस बार ड्रोन से फूलों की बारिश तीनों शिखरों और पूरे मन्दिर परिसर में की जाएगी.
महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी के दिन 30 मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक ड्रोनों से महावीर मन्दिर के शिखरों, ध्वजों एवं पूजा के लिए स्थापित बाल रूप राम पर पुष्पवर्षा करायी जाएगी.

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी के दिन 30 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे की अवधि में पुष्प वर्षा होगी। इस दौरान मंदिर में पूजन-अर्चना, ध्वज परिवर्तन, जन्मोत्सव, आरती और प्रसाद वितरण तक श्रीराम जन्मोत्सव की रिकॉर्डिंग होगी 
चार लाख से अधिक भक्त लगाएंगे हाजिरी
महावीर मंदिर न्याय के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी के दिन अयोध्या के बाद भक्तों की सबसे अधिक भीड़ पटना के राममंदिर में होती है। इस बार चार लाख से अधिक भक्तों के महावीर मंदिर में आने की संभावना है। 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुआं को नैवेद्यम सुलभ्मा से उपलब्ध कराने के लिए महावीर मंदिर से वीर कुंवर सिंह पार्क तक नैवेद्यम के 12 काउंटर लगाए जाएंगे।

प्राचीन मंदिरों में से एक है महावीर मंदिर
पटना का महावीर मंदिर देश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि इस मंदिर से मिलने वाले प्रसाद को खाने से हर तरह की बीमारी ठीक हो जाती है। सिर्फ पटना ही नहीं, देश के कोने-कोने से लोग इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं।

साल 1730 में स्वामी बालानंद ने पटना जंक्शन के पास महावीर मंदिर की स्थापना की थी। अभी जो मंदिर है,उसका स्वरूप 1983-85 के बीच आया। इसमें आचार्य किशोर कुणाल के प्रयास काफी सराहनीय है।

