अब लीजिए चीन के ग्लास ब्रिज का मजा अपने बिहार में, तस्वीरें देख काँप उठेगी रूह
बिहार के नालन्दा (Nalanda) जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर (Rajgir) में पूर्वोत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हुआ है जो पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है।
Glass Bridge Rajgir
कांच से बने इस पुल से नीचे की ओर देखने पर ऊंचाई से ऐसा लगता है जैसे हम आसमान में हों और हमारे नीचे कोई जमीन नहीं है, देखकर ऐसा लगता है कि अब नीचे गिर जाएंगे।
View this post on Instagram
राजगीर का ग्लास ब्रिज चीन के हांगझोऊ (Hangzhou China Glass Bridge) की तर्ज पर बनाया गया है। दुनिया में कुछ गिनी-चुनी जगहों पर ही इतने बड़े ग्लास के ब्रिज हैं।
राजगीर का ग्लास ब्रिज (Rajgir Glass Bridge) भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है। यहां जाकर आपको विदेश की तरह फीलिंग आएगी।
View this post on Instagram
कांच का ये पुल 200 फीट की ऊंचाई पर है. ये 6 फीट चौड़ा है। पुल बहुत मजबूती से बना है इसीलिए कांच का पुल होने के बावजूद इस पुल पर 40 लोग एक साथ जा सकते हैं।
विदेशों की तरह खूबसूरत ये जगह घूमने के लिए आपको मात्र 200 रुपये खर्च करने होंगे। ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपये है जबकि इस पुल पर घूमने के लिए आपको 150 रुपये चुकाने होंगे।
View this post on Instagram
राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आपको Rajgirzoosafari.in पर जाकर टिकट बुक करना होगा। राजगीर पहुंचना काफी आसान है, आप पटना (Patna) से टैक्सी या बस के जरिए राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज की सैर कर सकते हैं।


