भारतीय रेलवे का भागलपुर को तोहफा, साहिबगंज, भागलपुर और जमालपुर में रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस

साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक खास तोहफा दिया है, इस क्षेत्र के लोगों के लिए अब देश की राजधानी दिल्ली का सफर करना ज्यादा सुविधाजनक होने वाली है।

भागलपुर से अब 14 घंटे में दिल्ली की यात्रा संभव हो पायेगी, दरअसल अगरतल्ला-मालदा-आनंद विहार सप्ताहि ट्रेन (20501/20502) राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन नए साल से शुरू हो जायेगा।

किस स्टेशन पर क्या होगी टाइमिंग?

अगरतल्ला से यह ट्रेन देर शाम 7:25 खुलेगी और अंबासा, धर्मनगर, न्यू करीमगंज, बादरपुर, होजाई, गुवाहाटी, रागिया, बरपेश रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, मुकरिया होते हुए दूसरे दिन मंगलवार की शाम रात 5:30 बजे यह ट्रेन मालदा टाउन पहुंचेगी। 10 मिनट के बाद शाम 5:40 मालदा स्टेशन से खुलेगी और देर शाम 7:00 बजे साहिबगंज और पांच मिनट बाद साहिबगंज से खुलेगी।

साहिबगंज से खुलने के बाद सीधे यह ट्रेन रात 8:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद रात 8:05 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी और 8:45 बजे जमालपुर पहुंचेगी। भागलपुर से पटना का सफर महज तीन घंटे और दिल्ली का सफर 14 घंटे में पूरा होगा। यह ट्रेन रात 11 बजे पटना और दूसरे दिन 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी की बात करें तो यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह साढ़े दस बजे भागलपुर, दोपहर 1:55 बजे मालदा टाउन और दोपहर 2:05 बजे मालदा से खुलने के बाद विभिन्न स्टेशन से गुजरते हुए यह ट्रेन दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 12:50 बजे अगरतल्ला पहुंचेगी।

राजधानी पहुंचेंगे मात्र 14 घंटे में

बता दे कि भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल तक का सफर लगभग 14 से 16 घंटे के भीतर पूरा होगा, मालदा रेल मंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इस पर विशेष फोकस है।

बता दे कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला से मालदा टाउन की दूरी 2427 किलोमीटर है और भागलपुर से दिल्ली की दूरी 1210 किलोमीटर मीटर है। इस ट्रेन की औसतन स्पीड 61.57 किलोमीटर प्रतिघंटे की है।