राजापाकर के विद्यार्थियों ने किया कमाल,कड़ी मेहनत और लगन से इंटर में लाए अच्छे नंबर

Rajapakar students did wonders

मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में भी इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का रिजल्ट काफी बेहतर रहा । प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी राजेंद्र झा उर्फ राजीव झा की पुत्री साक्षी कुमारी ने 430 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ प्रखंड का मान बढ़ाया।

टॉपर छात्रा को मिठाई खिलाते शिक्षक महोदय

बिहार बोर्ड हर वर्ष सबसे पहले बोर्ड रिजल्‍ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाता है. इस वर्ष भी बिहार बोर्ड ने परीक्षाएं सबसे पहले आयोजित की हैं और रिजल्‍ट भी सबसे पहले जारी किया जाएगा. कक्षा 12वीं का रिजल्‍ट पहले जारी होगा जिसके बाद कक्षा 10वीं के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे.

कड़ी मेहनत कर हासिल की मुकाम

साक्षी संत कबीर महंत रविंदर दास इंटर महाविद्यालय भलुई की छात्रा है। साक्षी ने बताया कि उनकी सफलता में उनके माता-पिता के साथ-साथ उन्हें कोचिंग संस्थान न्यूटन क्लासेस के शिक्षकों का काफी सहयोग रहा। साक्षी अब आगे आईआईटी की तैयारी कर इंजीनियर बनना चाहती हैं।

Rajapakar students did wonders
अच्छे रिजल्ट आने के बाद उत्सव मनाते विद्यार्थी और शिक्षक

संस्था के सारे विद्यार्थी हुए पास

वही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस के छात्र छात्राओं ने बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि उनके यहां से 12वीं का यह पहला बैच था जिसमें कुल 22 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। जिनमें से 15 प्रथम श्रेणी से एवं 7 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए । इस प्रकार संस्थान का रिजल्ट 100% रहा।

अच्छे नंबर लाने वाले विद्यार्थियों की सूची

प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं में साक्षी कुमारी (430 अंक), सोनाली राय (379 अंक), नमन कुमार (355 अंक), अमित कुमार पंडित (351 अंक) काजल राय (350 अंक) कुंदन कुमार (348 अंक) नवल कुमार (344 अंक) रिशु (343 अंक) आदि शामिल है। संस्थान का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने पर संस्थान के शिक्षक अनिल कुमार , दिलीप कुमार, एके झा, सनोज कुमार , वीरेंद्र यादव, सुधीर, कमलनाथ चौहान आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Rajapakar students did wonders

13 लाख से अधिक ने दी थी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 13,04,586 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 10,91,941 फीसदी सफल हुए हैं। यानी इस साल सफलता का प्रतिशत 83.07 फीसदी रहा।

जबकि 2022 के परीक्षा के परिणाम के अनुसार तीनों संकाय को मिलाकर कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। वहीं, 2021 में कुल 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता पाई थी।