गोरखपुर से बिहार के इन दो अलग अलग शहरों के बीच चलेगी अनरिजर्व स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल

बिहार और उत्तरप्रदेश के यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे के तरफ से एक बड़ी खुशखबरी मिली है, पूर्वोत्‍तर रेलवे (North Eastern Railway) की ओर से यात्री जनता की सुविधा हेतु 05036/05035 गोरखपुर-सीवान-गोरखपुर अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी तथा गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित गाड़ी का सञ्चालन करने का फैसला क‍िया है।

गोरखपुर-सीवान-गोरखपुर अनारक्षित ट्रेन

रेलवे ने  गोरखपुर एवं सीवान से 06 अगस्त से अगली सूचना तक इस ट्रेन का संचलन करने का निर्णय लिया है, यह गाड़ी प्रतिदिन गोरखपुर से 05.30 बजे प्रस्थान करेगी जोक‍ि मार्ग में गोरखपुर कैण्ट से 05.44 बजे, उनौला से 05.53 बजे, पिपराइच से 06.03 बजे, महुअवा खुर्द हाॅल्ट से 06.12 बजे, बोदरवार से 06.18 बजे, कप्तानगंज से 06.35 बजे, मठिया बरघाट हाॅल्ट से 06.46 बजे, लक्ष्मीगंज से 06.52 बजे।

यहाँ से आगे रामकोला से 07.00 बजे, बड़हरागंज से 07.10 बजे, पडरौना से 07.23, कठकुइंया से 07.33 बजे, चाफ हॉल्‍ट से 07.41 बजे, दुदही से 07.47 बजे, गौरी श्रीराम से 07.55 बजे, तमकुही रोड से 08.05 बजे, तरयासुजान से 08.15 बजे, तिनफेरिया से 08.22 बजे, जलालपुर से 08.28 बजे, सिपाया से 08.36 बजे, सासामुसा से 08.50 बजे, नरकटिया बाजार हॉल्‍ट से 08.56 बजे, थावे से 09.10 बजे, हथुआ से 09.22 बजे, अमलोरी सरसर से 09.50 बजे तथा सीवान कचहरी से 10.03 बजे छूटकर सीवान 10.20 बजे पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन संख्‍या 05035 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी प्रतिदिन सीवान से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी जोक‍ि मार्ग में सीवान कचहरी से 17.53 बजे, अमलोरी सरसर से 18.01 बजे, हथुआ से 18.12 बजे, थावे से 18.30 बजे, नरकटिया बाजार हॉल्‍ट से 18.38 बजे, सासामुसा से 18.44 बजे, सिपाया से 18.51 बजे, जलालपुर से 18.57 बजे, तिनफेरिया से 19.04 बजे, तरयासुजान से 19.10 बजे, तमकुही रोड 19.20 बजे।

फिर आगे गौरी श्रीराम से 19.28 बजे, दुदही से 19.35 बजे, चाफ हॉल्‍ट से 19.42 बजे, कठकुइंया से 19.49 बजे, पड़रौना से 19.58 बजे, बड़हरागंज से 20.07 बजे, रामकोला से 21.17 बजे, लक्ष्मीगंज से 20.25 बजे, मठिया बरघाट हॉल्‍ट से 20.32 बजे, कप्तानगंज से 20.50 बजे, बोदरवार से 20.57 बजे, महुअवा खुर्द हॉल्‍ट से 21.04 बजे, पिपराइच से 21.12 बजे, उनौला से 21.22 बजे तथा गोरखपुर कैण्ट से 21.57 बजे छूटकर गोरखपुर 22.10 बजे पहुंचेगी।

गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित ट्रेन

ट्रेन संख्‍या 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 05 अगस्त,2022 से अगली सूचना तक प्रतिदिन गोरखपुर से 12.30 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन गोरखपुर कैण्ट से 12.45 बजे, उनौला से 12.56 बजे, पिपराइच से 13.06 बजे, महुअवा खुर्द हॉल्‍ट से 13.15 बजे, बोदरवार से 13.25 बजे, कप्तानगंज से 13.40 बजे, खुशहाल नगर से 13.48 बजे, घुघली से 14.20 बजे।

सिसवा बाजार से 14.30 बजे, गुरली रामगढ़वा से 14.35 बजे, खड्डा से 15.03 बजे, पनियहवा से 15.25 बजे, बाल्‍मीक‍िनगर रोड से 15.45 बजे, अवसानी हॉल्‍ट से 15.53 बजे, बगहा से 16.05 बजे, खरपोखरा से 16.16 बजे, भैरोगंज से 16.26 बजे, हरिनगर से 16.38 बजे तथा चमुआ से 16.51 बजे छूटकर नरकटियागंज 17.45 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 05 अगस्त,2022 से अगली सूचना तक प्रतिदिन नरकटियागंज से 18.45 बजे प्रस्थान करेगी जोक‍ि मार्ग में चमुआ से 18.54 बजे, हरिनगर से 19.10 बजे, भैरोगंज से 19.22 बजे, खरपोखरा से 19.32 बजे, बगहा से 19.46 बजे, अवसानी हॉल्‍ट से 19.54 बजे, बाल्मिकीनगर रोड से 20.01 बजे।

पनियहवा से 21.30 बजे, खड्डा से 21.40 बजे, गुरली रामगढ़वा से 21.48 बजे, सिसवा बाजार से 22.00 बजे, घुघली से 22.10 बजे, खुशहालनगर से 22.18 बजे, कप्तानगंज से 22.50 बजे, बोदरवार से 22.58 बजे, महुअवा खुर्द हॉल्‍ट से 23.05 बजे, पिपराइच से 23.20 बजे, उनौला से 23.38 बजे तथा गोरखपुर कैण्ट से 23.55 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 00.10 बजे पहुंचेगी।