रेलवे कई रूटों पर चलाएगी स्पेशल ट्रेन, सफर होगा आसान

Railways will run special trains on many routes

बिहार के यात्रियों क लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। रेलवे प्रशासन ने बिहार से कई नयी ट्रैन चलने का फैशला किया है। आपको मालूम हो की इन ट्रेनों की मांग कई दिनों से हो रही थी। यात्रियों को मांग को ध्यान रख कर रेल प्रशासन ने ट्रैन चलने का फैशला किया है।

यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-दानापुर, जयनगर-आनंद विहार, नादेड़-पानीपत, सूबेदारगंज-ऊधमपुर, अमृतसर-दरभंगा के बीच ट्रेन चलेगी।

नई दिल्ली-दानापुर ट्रैन

नई दिल्ली-दानापुर (02240) 7 नवंबर को शाम 7:10 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02239 दानापुर से नई दिल्ली के लिए 6 व 8 नवंबर को चलेगी। वातानुकूलित कोच वाली यह राजधानी स्पेशल मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

05503 जयनगर-आनन्द विहार ट्रैन

इसी तरह ट्रेन संख्या 05503 जयनगर-आनन्द विहार 6 नवंबर को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 07441 नादेड़-पानीपत स्पेशल 15 व 22 नवंबर को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 07442 पानीपत-नादेड़ स्पेशल 16 व 23 नवंबर को चलेगी।

मार्ग में यह ट्रेन पूर्णा जंक्शन, परभणी जंक्शन, सेलू, जालना, औरंगाबाद, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, ग्वालियर आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, नई दिल्ली व भोडवाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशा में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04141 सूबेदारगंज-ऊधमपुर स्पेशल 14 से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।

ऊधमपुर- सूबेदारगंज ट्रैन

वापसी दिशा में 04142 ऊधमपुर- सूबेदारगंज 15 से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को ऊधमपुर से शाम 3:40 बजे चलेगी। मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल,  इटावा, टूंडला, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरपुर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर छावनी व पठानकोट छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं मे ठहरेगी।

दरभंगा-अमृतसर स्पेशल

ट्रेन संख्या 05551 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 6 नवंबर को दरभंगा से शाम 5:20 बजे चलेगी और वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल 8 नवंबर को शाम 7:15 बजे चलेगी।

new batch for bpsc by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट