भारतीय रेलवे ने लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, कम किए प्लेटफॉर्म टिकटों के रेट्स

Platform ticket prices reduced

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना हजारों लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए आवागमन करते हैं। इसके लिए उन्हें प्लेटफॉर्म से लाने और छोड़ने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है।

दिवाली और छठ के चलते इन प्लेटफॉर्मों पर भारी भीड़ का अंदेशा था, इसलिए विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के भाव बढ़ा दिए गए। प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर अब रेलवे ने बड़ी राहत दी है।

Railways reduced the rates of platform tickets

प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में कटौती

उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में कटौती की है। यह अब पुराने रेट यानी सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा। मालूम हो कि दिवाली और छठ की वजह से इन टिकटों के दाम बढ़कर 50 रुपये प्रति टिकट हो गए हैं। उत्तर रेलवे ने 14 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों में कमी की है।

इन स्टेशनों में लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर अब पुरानी दरों पर टिकट मिलेगा।

उत्तर रेलवे की सीनियर डिवीजन बिजनेस मैनेजर रेखा शर्मा ने कहा, “कुल 14 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का किराया घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। दिवाली और छठ पूजा के कारण कीमतें 50 रुपये तक बढ़ गई हैं, जिसे अब कम कर दिया गया है।”

त्योहारों पर टिकट शुल्क बढ़ाने का अधिकार

वहीं, भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत बढ़ाने के मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) के अधिकार को वापस ले लिया। भारतीय रेलवे ने 2015 में डीआरएम को प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था।

ताकि केवल आवश्यक यात्री ही स्टेशन पर पहुंचें और त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से बच सकें। रेलवे के नए फैसले से अब डीआरएम प्लेटफॉर्म त्योहारों पर टिकट फीस नहीं बढ़ा पाएगा, ऐसे में लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

new batch for bpsc by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट