IRCTC की नई पहल अब ट्रेनों में लीजिए स्वादिष्ट मिठाइयों का मजा, जलेबी और गुलाब जामुन भी शामिल
IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने खानपान की नीति में बदलाव कर रेलवे अपने यात्रियों को, अब कई अलग-अलग जगहों के ट्रेडिशनल मिठाइयां परोसने जा रहा है। तो अब जब आप अगली बार ट्रेन से यात्रा करें तो अपने पसंदीदा मिठाइयों का स्वाद चखना मत भूलिएगा। जान लीजिए क्या है पूरी खबर
रेलवे कर रहा मेंन्यू में बदलाव
रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ अपने मेन्यू में भी बदलाव कर रहा है और अब नॉर्थ इंडिया की मशहूर मिठाई जलेबी को अपने मेन्यू में शामिल कर रहा है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी अब सभी क्षेत्रों के पारंपरिक मिठाइयों को अपने यात्रियों की थाली में शामिल करने की योजना बना रहा है।

और इसको लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है, आपको बताएं कि ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय जोन के जनरल मैनेजर अमर प्रकाश द्विवेदी ने इस बारे में IRCTC को सभी जरुरी निर्देश दे दिया है।
IRCTC ने लिया ऑनलाइन फीडबैक
आईआरसीटीसी के द्वारा इस बारे में यात्रियों से ऑनलाइन फीडबैक भी लिया गया और इस फीडबैक के जरिए मेन्यू में अलग-अलग चीजों को शामिल किया गया है। जिसमें देश के अलग-अलग शहरों के यात्रियों की डिमांड पर कुछ विशेष प्रकार की मिठाइयों को भी शामिल किया गया है।
IRCTC ने ऑनलाइन फीडबैक के जरिए यह जाना कि यात्रियों की डिमांड उनके अपने अपने क्षेत्र के पारंपरिक मिठाइयों को शामिल करने की है और इसी के तहत अब थालियों में अलग-अलग व्यंजनों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के मिठाइयों को भी स्पेशल डिमांड पर शामिल किया जा रहा है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य
आईआरसीटीसी में यह माना है कि इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को भारत की पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद चखाना है। आपको बता दें कि फिलहाल आईआरसीटीसी के मेंन्यू में भारत की ट्रेडिशनल मिठाइयों की एक पूरी लंबी लिस्ट है जिसमें गुलाब जामुन और रसगुल्ला से लेकर बर्फी और विभिन्न प्रकार की अलग-अलग मिठाइयां शामिल है।

जब भी यात्री ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो उन्हें विभिन्न विकल्प में से अपने लिए अपने पसंद के अनुसार खाना और मिठाइयां चुनना होता है। ईस्टर्न रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर कौशिक मित्रा ने बताया कि आईआरसीटीसी सफर के दौरान यात्रियों को देश के अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद चखाने की योजना के अंतर्गत ही यह पहल कर रहा है।
विदेश तक होगी चर्चा
इस पहल से देश ही नहीं विदेशों तक भी भारतीय मिठाइयों की चर्चा और गूंज पहुंचने वाली है। आईआरसीटीसी देश के पर्यटन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अब अपने मेंन्यू में देश के अलग-अलग मिठाइयों को शामिल करके, देश के मिठाइयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की कोशिश कर रहा है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आईआरसीटीसी के द्वारा भोजन की थाली में बाजरा को शामिल किया गया है जिसका निर्देश ईस्टर्न रेलवे के द्वारा दिया गया था।और उन्हें यात्रियों के पसंद के अनुसार ही बदला भी जाएगा इसके लिए ईस्टर्न रेलवे लगातार इसकी निगरानी भी कर रहा है।

