नागपुरी संतरा चमकाएगा अब बिहार के किसानों की तकदीर, इस नर्सरी में फल-फूल की गारंटी के साथ उपलब्ध है पौधे 

 नागपुरी संतरा अपने रंग, आकार, और मिठास के कारण देश-विदेशों तक फेमस है। यहां के संतरे की एक अलग ही पहचान है।

इसी कारण नागपुर को ऑरेंज सिटी के नाम भी जाना जाता है। मिठास के साथ-साथ यहां संतरे का बहुत बड़ा बिजनेस है।

अब बिहार में भी संभव है नागपुरी संतरे की खेती

बिहार के किसानों के लिए यह बहुत अच्छी खुशखबरी है कि नागपुर का फेमस संतरा अब बिहार के पूर्णिया में भी उगाया जायेगा।

पूर्णिया के एक किसान विनोद कुमार बड़ी बहादुरी से यह दावा करते है कि नागपुरी संतरे से उनके क्षेत्र में भी उपज ली जा सकती है।

किसान विनोद कुमार बताते हैं कि पिछले लगभग 14 वर्षों से निरंतर वह संतरे की उपज और खेती कर रहे है।

उन्होंने यह साबित कर दिया कि संतरे की यह खेती पूर्णिया के वातावरण में भी संभव हैं। साथ ही यहां संतरे की गुणवत्ता और उत्पादन अच्छा मिलता है।

मात्र 200 रूपये में उपलब्ध है संतरे के यह पौधे

किसान विनोद कुमार अपने अनुभव के माध्यम से स्वयं इस नागपुरी संतरे के पौधे तैयार करते है। संतरे की खेती में रुचि रखने वाले किसानों को मात्र 200 रूपये प्रति पौधे के कीमत से संतरे का पौधा उपलब्ध कराते है।

विनोद कुमार द्वारा दिए गए पौधों में केवल 3 वर्षो में ही फल लगना शुरू हो जाते है। जिसकी गुणवत्ता ,स्वाद और उत्पादन हुबहू नागपुरी संतरे की तरह ही आता है।

संतरे की खेती करने विनोद कुमार करते है सहयोग

किसान विनोद कुमार का कहना है की ऐसे किसान जिनको अपने खेतों में संतरे के पौधे रोपना है और उन्हें इस खेती का जरा भी ज्ञान नहीं है, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्हे किसान विनोद कुमार खेत तैयार करने से लेकर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की सारी जानकारी वह स्वयं देंगे। साथ ही संतरे के पौधे भी विनोद कुमार द्वारा ही तैयार करके दिए जायेंगे।

यह पौधे 200 रूपये प्रति पौधे की कीमत से दिए जाते है। संतरे के पौधे की पूरी देखभाल से फल लगने तक की पूरी गारंटी विनोद कुमार लेते है।

3 वर्षो में शुरू हो जाता है उत्पादन

विनोद कुमार ने बताया कि खेत में पौधा रोपण के बाद तीसरे वर्ष से फल उत्पादन होना शुरू हो जाता है। संतरे के एक पेड़ से उपज 20 किलो से बढ़ते हुए एक क्विंटल तक होती है।

सही देखभाल और समय से खाद पानी देने पर यह संतरा पेड़ लगभग 25 वर्षो तक उपज देता है।

जानकारी के लिए यह है संपर्क सूत्र

संतरे की खेती की संपूर्ण जानकारी रखने वाले किसान विनोद कुमार कहते हैं कि यदि आपको संतरे के पौधे लेना हैं तो आप मेरे मोबाइल नंबर 9955521632 पर फोन करके संपर्क कर सकते है।

साथ ही ऐसे किसान भाई जो इस खेती में नए है वह मेरे घर आकर संतरा पौधों को लगाने, देखभाल और फलन की प्रत्येक जानकारी बारीकी से ले सकते है। विनोद कुमार कहते है कि किसानों को संतरा खेती की हरसंभव मदद उनके द्वारा की जायेगी।

संतरे की खेती करके किसान भाई आसानी से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। उनका कहना है कि संतरा खेती के लिए केवल पूर्णिया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जलवायु अनुकूल है। यहां संतरे की खेती करके अच्छी उपज ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें

Bihar Food: मात्र 2 रुपए में खाए बिहार की यह लाजवाब बैंगनी डिश, गजब का है स्वाद

बिहार में 26 सितंबर को लग रहा है जॉब शिविर, 200 सीटों पर होंगी नियुक्ति, सैलरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी