यात्रीगण कृपया ध्यान दे! दिल्ली से पटना के बीच दौड़ेगी पूजा स्पेशल Vande Bharat एक्सप्रेस, छठ में बिहार आना आसान

patna delhi vande bharat express

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की इस भावनाओं को अच्छे से समझता है और लोगो की इसी भावनाओ का ध्यान रखते हुए, भारतीय रेलवे ने छठ पूजा पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाना शुरू किया है ताकि यात्रियों को भीड़ से किसी प्रकार की परेशानी ना हो और वे आराम से अपने घर पहुंच सके।

आपको बता दे की यात्रियों की सुविधा के लिए रेल विभाग ने देश के अलग-अलग शहरों से बिहार आने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है इसके साथ ही यह ट्रेन है न केवल जाने बल्कि बिहार से वापसी के लिए भी उपयुक्त हैं।

गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को राजधानी दिल्ली से पटना के बीच 1114 और 16 नवंबर को चलाया जाएगा बता दे कि इस ट्रेन को सुबह 7:25 बजे दिल्ली से रवाना किया जाएगा जो उसी दिन रात 7:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। बता दे की 12 घंटे के सफर के बाद या ट्रेन दिल्ली से पटना पहुंच जाएगी इस ट्रेन में 16 कोच शामिल है।

बिहार के बाद कश्मीर में दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

टाइम- टेबल

  • यह ट्रेन नई दिल्ली से 7:25 बजे खुलकर
  • कानपुर सेंट्रल 12:02 बजे तथा
  • प्रयागराज 14:08 बजे और
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 15:50 बजे
  • बक्सर 17:15 बजे
  • आरा 18:08 बजे और
  • पटना जंक्शन 7:00 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 02251 पटना नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को रेलवे द्वारा 12 15 और 17 नवंबर को प्रचलित करने का फैसला लिया गया है बता दे की या ट्रेन पटना जंक्शन से 7:30 बजे खुलकर दिल्ली के लिए रवाना होगी और अगले दिन 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। आपको बताते हैं इस ट्रेन की टाइम टेबल

patna delhi vande bharat express
Patna Delhi Vande Bharat Express
  • पटना जंक्शन से 7:30 बजे खुलकर
  • आरा 8:28 बजे
  • बक्सर 9:28 बजे
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 10:28 बजे
  • प्रयागराज 12:10 बजे
  • कानपुर सेंट्रल 14:18 बजे और
  • नई दिल्ली रात 7:00 बजे  पहुंचेगी।