बिहार: हाजीपुर के प्रमोद भगत ने पैरालंपिक गेम्स में एक पदक किया पक्का, बैडमिंटन के फाइनल में बनाई जगह

जापान की राजधानी टोक्यों में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है, टीम इंडिया अब तक अलग अलग खेलों को मिलाकर रिकार्ड 13 पदक जीत चुकी है साथ ही आज फिर से तीन पदक के जीतने की संभावना बढ़ गई है। इनमें बैडमिंटन में एक पदक पक्का हो चुका है। बिहार के हाजीपुर के रहनेवाले प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैरालंपिक गेम्स के बैडमिंटन में अपनी जगह पक्की कर ली है। आज प्रमोद शाम के 3 बजे फाइनल खेलेंगे जहाँ उनकी नज़र सीधे गोल्ड मैडल पर होगी।

सेमीफाइनल में जापान को हराया

शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा और जापान की डाईसुकी फुजीहारा को सिर्फ 36 मिनट में सीधे सेटों में 21-11, 21-16 से हराकर फाइनल में गोल्ड की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया।

बचपन में पोलियो ने जकड़ा

आपको बता दे कि प्रमोद बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव निवासी रामा भगत के पुत्र है, बचपन में पैर में पोलियो मारने के कारण उसकी बहन बेहतर इलाज के लिए ओडिसा लेकर चली गई थी। वहीँ से प्रमोद ने अपने कमजोरी को पीछे छोड़ बैडमिंटन खेलना शुरू किया और आज अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत पैरालंपिक में बैडमिंटन में अपनी मेडल पक्की की। प्रमोद की इस कामयाबी से पुरे जिले भर में ख़ुशी का माहौल है साथ ही उनके परिजनों में भी हर्ष है।

बिहरा के दोनों लाल ने किया कमाल

बताते चले कि पैरालंपिक गेम्स में बिहार से दो खिलाड़ी टोक्यो गये थे, इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए एक पदक पक्का कर दिया है। इससे पहले मुजफ्फरपुर के शरद कुमार ने हाईजंप में कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी। और अब हाजीपुर के रहने वाले प्रमोद ने बैडमिंटन में एक पदक पक्का कर लिया है। नेक्स्ट बिहार की पूरी टीम के तरफ से बिहार के इन दोनों लाल और भारतीय टीम को बहोत बहोत बधाई।