मुजफ्फरपुर की शाही लीची को मिली राष्ट्रिय स्टार पर मिली पहचान, जारी हुआ डाक टिकट, जाने खासियत

postal department has issued a stamp of rs 5 on shahi litchi

मुजफ्फरपुर के शाही लीची को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इसी कड़ी में भारतीय डाक विभाग ने शाही लीची पर डाक टिकट जारी किया है।

गौरतलब है कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर का फिलेटलिक प्रदर्शनी का आयोजन विगत 11 से 15 फरवरी तक ‘अमृतपैक्स- 2023’ के नाम से किया गया था।

Muzaffarpur Shahi Litchi is now getting national recognition
मुजफ्फरपुर के शाही लीची को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है

यहीं पर मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची पर पहली बार डाक टिकट को प्रकाशित किया गया। शाही लीची पर जारी डाक टिकट जारी होने को लेकर नॉर्थ बिहार फिलेटलिक सोसाइटी के अध्यक्ष एवं डाक टिकट संग्रहकर्ता आचार्य चंद्र किशोर पाराशर काफी खुश हैं।

5 रुपए का डाक टिकट जारी

चंद्रकिशोर पराशर ने बताया कि अमृत पैक्स के तीसरे दिन डाक विभाग द्वारा 12 राज्यों के कृषि संबंधित विशेष उत्पाद पर 12 डाक टिकटों का एक मिनिएचर सीट का विमोचन किया गया।

Indian Postal Department released postage stamp on Shahi Litchi
भारतीय डाक विभाग ने शाही लीची पर डाक टिकट जारी किया

जिसमें बिहार की शाही लीची के नाम से 5 रुपए का डाक टिकट पके लाल लीची के गुच्छे के चित्र के साथ लोकार्पण किया गया।

क्यों खास है शाही लीची?

Many special features of Shahi Litchi of Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर की शाही लीची की कई खास विशेषताएं

उत्तम गुणवत्ता वाली मुजफ्फरपुर की शाही लीची की कई खास विशेषताएं हैं। ये अपने अनूठी खुशबू और अत्यधिक रसीली होने के कारण यह अन्य किस्मों से काफी जुदा है। इसका बीज भी लीची के अन्य किस्मों के बीज से छोटा होता है। शाही लीची को 2 साल पहले ही जीआई टैग मिल गया है।

कश्मीर का केसर और महाबलेश्वर का स्ट्रॉबेरी भी शामिल

मुजफ्फरपुर के शाही लीची के अतिरिक्त

कश्मीर के केसर,

हिमाचल के चुली तेल,

महाबलेश्वर के स्ट्रॉबेरी,

इलाहाबाद के सुरखा अमरूद,

गिर के केसर आम,

बेंगलुरु के नीला अंगूर,

वालाकुलम के अनानास आदि

फलों पर भी इस डाक टिकट समूह में पांच- पांच रुपए का रंग बिरंगा डाक टिकट जारी किया गया।

Postage stamp of 5 rupees in the name of Shahi Litchi of Bihar
बिहार की शाही लीची के नाम से 5 रुपए का डाक टिकट

जो प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। आचार्य पाराशर ने बताया कि लीची के चित्र वाला विशेष आवरण लिफाफा एक दशक पूर्व मुजफ्फरपुर में आयोजित मुजपैक्स के अवसर पर प्रकाशित किया जा चुका है।

50 से अधिक फलों पर जारी हुआ डाक टिकट

उन्होंने कहा कि अब तक 50 से अधिक फलों के डाक टिकट समय-समय पर प्रकाशित हो चुके हैं। शाही लीची के डाक टिकट के साथ एक कैंसिलेशन मुहर भी 13 फरवरी को जारी किया गया था, जो दिव्यांगों को समर्पित है।

इसके अतिरिक्त अमृत पैक्स 2023 के अवसर पर 5 विशेष मोहर भी जारी किए गए। जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव, इंडिया एट 2047, कठपुतली, वी लव अमृतपैक्स, आई हैव फन ऐट अमृतपैक्स 2023 विषय को उकेरा गया था।