पटना: दीपावली पर मुफ्त में कचरा उठाएगा नगर निगम, इन नंबरों पर कॉल करें! घर आएगी कूड़ा गाड़ी
बिहार में अगले महीने त्योहारों का महापर्व आने वाला है, और इन त्योहारों पर शहर में साफ़ सफाई होना बेहद ही जरूरी है। दीपावली और छठ के लिए नगर निगम ने सफाई की विशेष योजना बनाई है, इन योजना के तहत वैसे लोग जिनके घर में अधिक कचरा मौजूद होनी की सम्भावना है वैसे लोग इस सुविधा का लाभ मुफ्त में उठा सकते हैं।
नगर निगम की पहल
दरअसल दीपावली के मौके पर सभी घरों की गहन साफ़ सफाई होती है जिससे सालभर का कचरा और अनपुपयोगी सामान घर से बड़ी मात्रा में निकलता है। इन कचरों का मैनेजमेंट होने काफी जरूरी है, घरों से निकलने वाले कचरे को लोग सड़क पर नहीं फेंकें, इसलिए नगर निगम ने एक पहल की है।
पटना के सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। जिसके बाद एक कॉल करने पर ही आपके घर कचरे की गाड़ी आ जाएगी।
इन नंबर पर करे कॉल
- नूतन राजधानी – 8434031248
- बांकीपुर अंचल – 9334910048
- पाटलिपुत्र अंचल – 9264447440
- कंकड़बाग अंचल – 9264447441
ऊपर दिए गए नंबर में से उपयुक्त नंबर पर कॉल करके अपने घर का पता बताना है जिसके बाद सिटी मैनेजर समय बताएंगे और आपके घर कूड़ा वाहन भेजकर कूड़ा उठवा लेंगे।

