बिहार: साला ने डाउनलोड कर दिया था ड्रीम 11, प्लंबर मिस्त्री ने जीता 1 करोड़ रूपए, IPL ने बदली जिंदगी
बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के एक प्लंबर मिस्त्री ने आईपीएल के दौरान एक अपनी फैंटसी टीम बनाकर ड्रीम इलेवन से एक करोड़ रुपये जीत लिया है। इस जीत के बाद प्लंबर मिस्त्री की पूरी जिंदगी ही बदल गई है, पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक विजेता केवाला पंचायत के हंसवर निवासी बबलू मंडल जो पेशे से एक प्लंबर मिस्त्री है, कुछ ही दिन पहले उन्होंने ड्रीम एलेवेन ऐप डाउनलोड किया था। एक करोड़ रुपये जीतने का संदेश जैसे ही आया चारों तरफ ख़ुशी की लहर दौर गई।
साला ने किया था डाउनलोड
बबलू ने भगवान बताया कि उनके साला ने मोबाइल पर ड्रीम इलेवन एप लोड किया था। उसी ने ड्रीम इलेवन खेलने के बारे में जानकारी भी दी थी। पिछले दस दिनों से ड्रीम इलेवन खेल रहे थे। दो दिन पहले ड्रीम एलेवन में विजयी होने की सूचना मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
घर बनाकर मंदिर में भी करेंगे दान
उन्होंने बताया कि एक करोड़ की राशि से तीस लाख रुपये टैक्स काटकर खाते में सत्तर लाख रुपये मिले तथा ड्रीम इलेवन टीम की ओर से मोबाइल पर धन्यवाद दिया गया है। इस पैसे से सबसे पहले अपना घर बनायेंगे तथा कुछ पैसे मंदिर में भी दान करेंगे।
आपको बता दे कि पिछले ही महीने बिहार के मधुबनी के अंधराठाढी प्रखंड के ननौर चौक पर सैलून दुकान चलाने वाले अररिया संग्राम निवासी अशोक ने भी इस ड्रीम 11 की मदद से एक करोड़ रूपए का इनाम जीता था।

