देश के 508 स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, जानिए आपके शहर के कितने रेलवे स्टेशन है शामिल

देश के 508 स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, जानिए आपके शहर के कितने रेलवे स्टेशन है शामिल

भारत देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है अब देश में वंदे भारत के समान हाई स्पीड ट्रेन के साथ ही यहां के रेलवे स्टेशन भी वर्ल्ड क्लास बनाए जाने की तैयारियां है। देश के विकास में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भारतीय परिवहन की जीवन रेखा है, रेलवे और इसी के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है। भारत की रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने जा रही है और देश के करीब 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प या पुनर्विकास होने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी पूरी खबर

508 रेलवे स्टेशन पुनर्विकसित

देशभर में लगभग 1275 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है, और उनमें से अब 508 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास बहुत जल्द होने जा रहा है।

6 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई है। और अब देश के कई रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने जा रही है इस परियोजना के अंतर्गत 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में करीब 24,470 करोड़ की लागत से पुनर्विकास और कायाकल्प का कार्य किया जाएगा।

इन शहरों में होगा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन

आपको बता दे देश के 27 राज्य जिनके स्टेशनों का पुनर्विकास होने जा रहा है। उसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, बंगाल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, असम,उड़ीसा, पंजाब, गुजरात, तेलंगाना, झारखंड सहित दक्षिण के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्य शामिल है। इनके अलावा असम, केरल, हरियाणा, कर्नाटक इन राज्यों में भी रेलवे स्टेशनों  का पुनर्विकास किया जायेगा।

bhagalpur world class railway station
bhagalpur world class railway station

 किस राज्य के कितने रेलवे स्टेशन होंगे विकसित-

  • उत्तर प्रदेश – 55
  • राजस्थान  – 55
  • बिहार – 49
  • महाराष्ट्र –  44
  • पश्चिम बंगाल –  37
  • मध्य प्रदेश –  34
  • असम  – 32
  • ओडिशा  – 25
  • पंजाब  – 22
  • गुजरात –  21
  • तेलंगाना  – 21
  • झारखंड –  20
  • आंध्र प्रदेश  – 18
  • तमिल  – 18
  • हरियाणा –  15
  • कर्नाटक –  13
  • असम –  6
  • बिहार  – 3
  • केरल  – 2

क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं

तू बता देगी अमृत भारत स्टेशनों के तहत विकसित होने वाले रेलवे स्टेशनों पर अब वर्ल्डक्लास सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पूरी तरीके से मॉडल्स इन स्टेशनों पर

  • फूड कोर्ट
  • शॉपिंग मॉल
  • कैफेटेरिया
  • बच्चों के लिए प्लेस्टेशन भी बनाया जाएगा इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए
  • लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे
  • यही नहीं उनके लिए वेटिंग रूम की भी व्यवस्था की जाएगी जहां एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाया जाएगा।

इसके अलावा इन स्टेशनों पर दिव्यांग जनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उनके लिए स्टेशन पर हाईटेक स्केनर के साथ यात्रियों को चेक करने की विशेष व्यवस्था होगी और कोच इंडिकेशन बोर्ड तथा दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं सहित सभी प्रकार की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

रीसाइक्लिंग और रिव्यूज

This railway station of Bihar will become world class

आपको बता दें कि अमृत भारत स्टेशनों के तहत विकसित की जाने वाली सभी स्टेशनों पर वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ-साथ रीसाइकलिंग और रीयूज के भी मंत्र को अपनाया जा रहा है। इन स्टेशनों पर कचरे की रीसाइक्लिंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी और बारिश के पानी को यूज करने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था होगी।