कहीं मॉडल का जलवा कहीं कैमरों की खासियत, पटना में फोटो वीडियो एक्सपो का आयोजन

राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 21, 22 व 23 अक्टूबर तक बिहार फोटो वीडियो एक्सपो का आयोजन किया गया है, इस एक्सपो में फ़ैशन का जलवा, फोटो-वीडियो तकनीक का मेला और भी बहुत कुछ का आयोजन हो रहा है ।

बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (BPA) के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि इस एक्सपो में बिहार के सभी ज़िलों के फोटोग्राफर्स यूनियन के प्रतिनिधि, उधमी, व्यवसाय, छात्र एवं पेशेवर लोग सम्मिलित होने के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों झारखण्ड, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश तथा नेपाल से भी काफी संख्या में लोग शिरकत करने आ रहे हैं।

कई राज्यों के बिक्रेता पहुंचे

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए आधुनिक तकनीक के कैमरों की चाह रखने वाले युवा प्रदर्शनी में पहुंचकर खासियत जान रहे हैं, तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी सह बिक्री मेले में दिल्ली, गाजियाबाद, कोलकाता, महाराष्ट्र और गुजरात से कैमरा विक्रेता पहुंचे हैं।

मॉडल का जलवा

May be an image of 2 people and people standing

एक्सपो में प्रदर्शनी के साथ साथ मॉडल्स के कैट वॉक भी आयोजित किया जा रहा है जिसमे फोटोग्राफी के कई आयामों को दिखाया जा रहा है, एक्सपो में 50 स्टॉल लगाये गये हैं। इसमें शादी, प्री वेडिंग, पोस्ट वेडिंग, सगाई, बेबी सावर के एलबम बनाये जा रहे हैं। कैमरे के साथ रिंग लाइट, सेल्फी स्टिक, कैमरा लेंस, गिल्बल, क्रेन भी उपलब्ध हैं।