बिहार में पेट्रोल और डीजल की रेट में आई गिरावट, जान लीजिए आपके शहर के तेल का रेट
 
		Petrol and Diesel Prices in Bihar: बिहार के साथ-साथ पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। आपको बता दें आज 30 मार्च के दिन बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखी गई।
आज यानी 30 मार्च के दिन डीजल के दामों में 40 पैसे की कमी देखी गई। इसके अलावा बिहार में पेट्रोल के दामों में भी 43 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।
लेटेस्ट रेट
अगर बात करें बिहार में पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट कीमतों के बारे में तो आपको बता दें, पेट्रोल की कीमत यहां 107.17 रुपए जारी की गई इसके अलावा डीजल की कीमत 93 89 रुपए जारी की गई है। बिहार के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल की कीमतों में अलग-अलग गिरावट दर्ज की गई है।
आपको बता , दे राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे और डीजल के दामों में 33 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। जिसके साथ आज के रेट के अनुसार राजधानी में पेट्रोल की कीमत 105.18 रहेगी और डीजल की कीमत 92.04 रुपए रहेगी।
आपके शहर के तेल के लेटेस्ट रेट
| स्थान | डीजल के मूल्य (रुपये) | 
|---|---|
| गया | 93.05 | 
| मुजफ्फरपुर | 92.80 | 
| भागलपुर | 92.81 | 
| दरभंगा | 92.78 | 
| मधुबनी | 93.36 | 
| भोजपुर | 92.66 | 
| समस्तीपुर | 92.25 | 
| सीवान | 93.18 | 
| पूर्णिया | 93.46 | 
| किशनगंज | 94.00 | 
| वैशाली | 92.11 | 
| औरंगाबाद | 93.72 | 
| बांका | 92.74 | 
क्यों बदलते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रतिदिन होने वाले बदलाव के कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाला वैट होता है। जिसकी वजह से तेल की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं।
तेल की कीमतों का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत पर निर्भर करता है। कच्चे तेल को रिफाइन करके वैट यानी वैल्यू एडेड टैक्स के साथ बाजारों में बेचा जाता है। आपको बता दे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर जीएसटी कर नहीं लगाया जाता है।

