इस शादी सीजन चुने ये पेंडेंट डिज़ाइन, और दिखे सबसे स्टाइलिश
कोई त्यौहार, फंक्शन या पार्टी जैसे विशेष अवसरों में महिलाएं नेकलेस सेट के बजाय गोल्ड पेंडेंट पहनना पसंद करती हैं क्योंकि यह पेंडेंट सेट नेकलेस के मुकाबले काफी लाइटवेट होते हैं। इन पेंडेंट्स को अपनी इंडियन या वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेसेज के साथ पहन कर अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। आज हम आपके लिए गोल्ड पेंडेंट के काफी खूबसूरत डिजाइन्स लेकर आए हैं।
अम्बि शेप पेंडेंट

यह काफी लेटेस्ट और रॉयल स्टाइल का एक पेंडेंट सेट है। यह पेंडेंट अम्बि के शेप में बनाया गया है। साथ ही इसके साथ आपको दो कर्णफूल मिलेंगे। आप इन्हें रोजाना स्कूल, कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं।
लिवाना पेंडेंट

रोजाना पहनने के लिए अगर आप किसी ज्वेलरी को ढूंढ रही हैं, तो इससे बेहतर आपको कोई भी ज्वेलरी नहीं मिलेगी। इस ज्वेलरी का डिजाइन इसे काफी खास बना रहा है। इसमें लगा सफेद मोती लटकन स्टाइल इसे बेशकीमती दिखा रहा है।
शाइनी पेंडेंट

इस शाइनी पेंडेंट को पहनकर आप काफी स्टाइलिश नजर आएंगी। इस पेंडेंट में बारीकी से कारीगरी पेश की गई है। साथ ही इसकी चमक इसे और खास बना रही है। इस पेंडेंट को मिडल एज महिलाओं से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स भी पहन सकती हैं।
फ्लोरल पेंडेंट विथ गोल्ड पेटल्स

आप कोई ऐसा पेंडेंट ढूंढ रही हैं जिसे आप सभी साड़ियों और सलवार सूट के साथ मैचिंग कर सके, तो आप इस फ्लोरल पेंडेंट को खरीद सकती हैं। इस पेंडेंट में आपको सफेद और लाल नगों की खूबसूरत कारीगरी दिखाई देगी।
हेक्सागोन शेप पेंडेंट

अद्भुत और अद्वितीय डिज़ाइन में बना हुआ यह पेंडेंट किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। सोने के संग लगे हुए हीरे इसकी चमक को दुगना कर रहे हैं। अगर आपको एक लॉन्ग और खूबसूरत पेंडेंट की आवश्यकता है तो यह डिज़ाइन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
जाल डिजाइन पेंडेंट

यह काफी नए डिजाइन का पेंडेंट है जिसमें जाल डिजाइन के ऊपर काफी खूबसूरत फूल बनाए गए हैं। यह पार्टी, फंक्शन के लिए बढ़िया विकल्प है। यह पेंडेंट दिखने में काफी सिंपल है। आप चाहे तो इसे अपनी वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी पहन सकती हैं।
यहाँ दिए गए पेंडेंट डिज़ाइन काफी खूबसूरत है। ऐसे पेंडेंट आप साड़ी के अलावा वेस्टर्न ऑउटफिट पर भी केरी कर सकते हो। ये पेंडेंट आपके निखार को और भी ज्यादा बढ़ा देगा।

