बिहार में शुरू हुआ होली का खुमार, टीचर्स ने लगाए ठुमके, छात्राओं ने उड़ाए अबीर गुलाल, तस्वीरें वायरल

Patna Womens College Holi Milan

पटना वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को कॉलेज ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम. तनीषा ए.सी. द्वारा होलिका दहन कर की गई।

Patna Womens College drenched in the festival of colors
रंगों के उत्सव में सराबोर हुआ पटना वीमेंस कॉलेज

उसके बाद छात्राओं ने कई डांस परफॉर्मेंस प्रस्तुत किए। इस होली मिलन समारोह में कॉलेज की शिक्षिकाओं ने कई होली के गानों पर ठुमके लगाएं और एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की शुभकमाएं दी। इसके साथ ही छात्राओं ने भी जमकर मस्ती की और अबीर-गुलाल लगाया।

College teachers danced to many Holi songs at the Holi meet
होली मिलन समारोह में कॉलेज की शिक्षिकाओं ने कई होली के गानों पर ठुमके लगाएं

छात्राओं ने अपने डांस परफॉर्मेंस से सामाजिक मुद्दों को दर्शाया

होली मिलन में विभिन्न विभागों के कुल 10 ग्रुप्स ने हिस्सा लिया। जहां उन्होंने होली के दौरान आने वाले सामाजिक मुद्दों को अपने प्रभावशाली और मोहक डांस परफॉर्मेंस के साथ दर्शाया।

Girl students showed social issues through their dance performance
छात्राओं ने अपने डांस परफॉर्मेंस से सामाजिक मुद्दों को दर्शाया

प्रतिभागियों ने ‘रंग-रंग दे’, ‘मुर्शीद खेले होली’, ‘जहाँ जहाँ राधे’ जैसे गीतों पर अपने डांस की प्रस्तुति दी, जिसमें छेड़खानी, एसिड अटैक, महिला सशक्तिकरण, अंतर-धर्म और भाईचारे जैसे विषयों को चित्रित किया गया।

Holi Milan Celebration at Patna Womens College
पटना वीमेंस कॉलेज में होली मिलन समारोह

होली मिलन समारोह में विजेताओं की हुई घोषणा

नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रदर्शित करने के लिए उप प्रचार्या डॉ. सिस्टर एम. तनीषा ए.सी. ने सराहना की और समाज के लिए आवश्यक बदलाव के लिए नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया।

Holi Milan ceremony ends with announcement of winners
होली मिलन समारोह का समापन विजेताओं के घोषणा के साथ

इस होली मिलन समारोह का समापन विजेताओं के घोषणा के साथ हुई। इस डांस परफॉर्मेंस में पहला स्थान हिस्ट्री डिपार्टमेंट की अमृता एंड ग्रुप को, दूसरा स्थान मिक्सड में अपेक्षा एंड ग्रुप को और तीसरा स्थान ज्योग्राफी डिपार्टमेंट की आकांक्षा एंड ग्रुप को मिला।