आज से पटना में सिटी बस का सफर भी हुआ महंगा, रेट में हुई बढ़ोतरी, देखें हर रूट का नया रेट चार्ट
बिहार से दूसरे जिलों तक जाने वाली बसों के किराये में बृद्धि करने के साथ ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बुधवार को सिटी बस के किराये में वृद्धि कर दी है। नए रेट को तत्काल प्रभाव के साथ ही लागू भी कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे है तो इन नए किराये की सूचि को एक बार जरूर देख ले।
सिटी सर्विस के न्यूनतम किराया को एक रूपए बढ़ाया गया है, मतलब अब से गांधी मैदान से पटना जंक्शन और आर ब्लाक तक का सफर करने के लिए छह रुपये देने पड़ेंगे पहले यह किराया केवल 5 रूपए था। तो आइये एक एक करके सभी रूट के नए किराये को देखते है।
नया बस किराया
गांधी मैदान से आइआइटी बिहटा (रूट संख्या 888)
- आइआइटी बिहटा : 62 रुपये
- बिहटा : 54 रुपये
- वाटर पार्क : 42 रुपये
- दानापुर : 25 रुपये
- आर. ब्लाक : 06 रुपये
- पटना जंक्शन : 06 रुपये
गांधी मैदान से दानापुर और खगौल (रूट संख्या 111/111ए)
- दानापुर : 25 रुपये
- खगौल : 25 रुपये
- सगुनामोड़ : 20 रुपये
- आशियाना : 17 रुपये
- आइजीआइएमएस : 13 रुपये
- आर ब्लाक : 06 रुपये
- पटना जंक्शन : 06 रुपये
गांधी मैदान से एम्स (रूट संख्या 222)
- एम्स : 25 रुपये
- फुलवारीशरीफ : 18 रुपये
- अनीसाबाद : 12 रुपये
- सचिवालय : 08 रुपये
- आर. ब्लाक : 06 रुपये
- पटना जंक्शन : 06 रुपये
गांधी मैदान से पटना साहिब (रूट संख्या 555)
- पटना साहिब : 25 रुपये
- टेंट सिटी : 18 रुपये
- जीरो माइल : 14 रुपये
- एनएमसीएच : 09 रुपये
- राजेंद्र नगर : 09 रुपये
- पटना जंक्शन : 06 रुपये
गांधी मैदान से हाजीपुर (रूट संख्या 444)
- हाजीपुर : 45 रुपये
- जरूआ : 39 रुपये
- गांधी सेतु : 36 रुपये
- अगमकुआं : 22 रुपये
- करबिगहिया : 08 रुपये
- कोतवाली : 06 रुपये
गांधी मैदान से बिहारशरीफ (रूट संख्या 777)
- बिहारशरीफ : 116 रुपये
- हरनौत : 90 रुपये
- बख्तियारपुर : 73 रुपये
- फतुहा : 36 रुपये
आपको बता दे कि निगम में सिटी सर्विस की वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस का किराया नहीं बढ़ाया है, वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस का न्यूनतम किराया अभी भी 10 रूपए ही है। यह बस गांधी मैदान से बेली रोड होते हुए खगौल स्टेशन और दानापुर के बीच में चलती है। खगौल और दानापुर तक का किराया 35 रुपये है। सामान्य बस से सिर्फ 10 रुपये ज्यादा है।

