चिराग को झटका: पशुपति पारस बने LJP के नए अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लगाई मुहर
बिहार के राजनीति में पिछले कुछ दिनों से भूचाल सा आया हुआ है, लोक जनशक्ति पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई जारी है लेकिन तमाम उलट फेर और विवादों के बाद चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। पटना में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया।
आज पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जिसमें पारस को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, बैठक में पहुंचे सभी 71 सदस्यों ने पशुपतिनाथ पारस को समर्थन दिया। बैठक में पार्टी के चार सांसदों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोजपा सांसद पशुपति पारस, सांसद महबूब अली कैसर, सांसद वीना देवी, चंदन सिंह मौजूद रहे। आपको बता दे कि LJP नेता सूरजभान सिंह पार्टी के अलग-अलग पदों के लिए हो रहे चुनाव का संचालन कर रहे हैं।
![]()
वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट द्वारा लिए गए फैसलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि पार्टी का संविधान उन्हें ऐसा करने का अधिकार नहीं देता। इस पर पारस ने कहा, ‘‘चिराग ने जो बातें कही हैं वो पूरी तरह गलत हैं। जब लोकसभा अध्यक्ष ने मुझे सदन में पार्टी का नेता घोषित कर दिया तो पार्टी दल के संसदीय बोर्ड क्या होता है।’’

