बड़ी खबर: सेशन कोर्ट का फैसला, पप्पू यादव की जमानत याचिका ख़ारिज, समर्थकों में मायूसी
इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जाप सुप्रीमों पप्पू यादव को लेकर जहाँ मधेपुरा सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए पप्पू यादव के जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से पप्पू यादव के समर्थकों में मायूसी छाई हुई है। सुबह से ही आज पप्पू यादव के बेल को लेकर खूब चर्चा चल रही थी हालाँकि कोर्ट के इस फैसले से सब साफ़ हो गया है।
32 साल पुराने अपहरण के मामले में पिछले कई दिनों से हिरासत में रह रहे जाप सुप्रीमों पप्पू यादव के जमानत याचिका पर आज सुबह 8:00 बजे मधेपुरा सेशन कोर्ट में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई हुई जहाँ पप्पू यादव के वकीलों ने जमानत दिए जाने के पक्ष में दलील रखी और इसके बाद सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट ने फैसला रिजर्व रख लिया था।
आपको बता दे कि 11 मई की देर रात हुई सुनवाई के बाद पप्पू यादव को जेल भेजा गया था, जेल भेजे जाने के बाद पप्पू यादव ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जो की खारिज हो गई थी। उसके बाद 29 मई को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चन्द्र मालवीय की अदालत में पप्पू यादव के अधिवक्ता संजीव कुमार ने जमानत के पक्ष में अपनी दलील दी थी। जिस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि एक जून निर्धारित की थी।
पप्पू यादव के अधिवक्ता ने बताया कि केस के सारे अभियुक्त न्यायालय से रिहा हो चुके है, एक मात्र पप्पू यादव ही जेल में हैं। उन्होंने कहा की सुनवाई के दौरान केस के गवाह भी शामिल हुए। फिलहाल पप्पू यादव दरभंगा मेडिकल कॉलेज (DMCH) में अपना इलाज करा रहे हैं।

