पनीर दी सोटी बोटी- बर्थडे पार्टी हो या किटी पार्टी, बनाये पनीर दी सोटी बोटी, यहाँ है रेसिपी
तैयारी में समय-10 मिनट, बनने में समय 10 मिनट
सामग्री :
पनीर 100 ग्राम
शिमला मिर्च 1
टमाटर 1 (चौकोर कटा हुआ)
प्याज 2
मैदा 1 कप
दही 1 बड़ा चम्मच
क्रीम ½ बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच।

विधि :
पनीर, शिमलामिर्च, प्याज और टमाटर को चौकोर काट लें।\
फिर सभी के एक या दो-दो टुकड़े टूथपिक में लगाएं।
एक बाउल में बाकी बची सभी सामग्रियों को डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
फिर तैयार टूथपिक को मिश्रण में लपेटकर कढ़ाई में तलने के लिए डालें।

इसे धीमी आंच पर तल लेंl
फिर सॉस या चटनी के साथ परोसें।

