VIDEO: पटना में 127 साल पुराना पुल हुआ ध्वस्त, ट्रक नदी में गिरा; मंत्री बोले- केवल बाइक चलाने की थी अनुमति
राजधानी पटना के फतुहा में अंग्रेजी राज का बना 127 साल पुराना पल ट्रक के गुजरने के दौरान ध्वस्त हो गया, घटना में पुल से गुजर रहा एक ओवरलोडेड ट्रक नीचे खाई में गिर गया। हालाँकि इस घटना में ट्रक का ड्राइवर और खलासी किसी तरह से अपना जान बचाकर निकले और घटनास्थल से भागने में सफल रहे।
पुनपुन नदी पर बने इस पुल के ध्वस्त हो जाने से फतुहा के लोगों के लिए एक मुसीबत खड़ी हो गई है, राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पुल की मरम्मत जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। यह पुल गोबिंदपुर से समसपुर को जोड़ता है साथ ही त्रिवेणी एवं फतुहा श्मशान घाट आने वाले लोगों की भी मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
वीडियो
#Patna के फतुहा में 127 साल पुराना पुल गिरा। हादसा उस वक्त हुआ जब पुल से के ओवरलोडेड ट्रक गुजर रहा था। पुल ढहने से ट्रक भी नीचे गिर गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी दोनो बच गए हैं और घटना स्थल से भाग गए हैं।#PatnaPullCollapse @NitishKumar @JagranNews pic.twitter.com/NlfD7NQHxO
— Amit Singh (@Join_AmitSingh) May 21, 2021
बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पल टूटने के बाद शीघ्र मरम्मत करने का निर्देश दिया है साथ ही मंत्री ने कहा कि जो पुल टूटा है, वह केवल हल्के वाहनों के लिए उपयोग किया जाता था। दोपहिया वाहनों को ही उस पर आने-जाने की अनुमति थी। उस पुल के समानांतर पटना- बख्तियारपुर सड़क पर फोर लेन पुल बना हुआ है। भारी वाहन नए पुल से ही गुजरते हैं। अवैध तरीके से ओवरलोड कोयला लदा ट्रक इस पर ले जाए जाने के कारण यह हादसा हुआ।

