बिहार आने वाले सैलानियों के लिए एक और सौगात, CM नीतीश ने नौका विहार का किया शुभारंभ

बिहार के मुख्यमंत्री कई बार अपने कैबिनेट की बैठक को राजधानी से दूर लेकर जा चुके है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नितीश कुमार ने बीते दिनों कैबिनेट की बैठक के ल‍िए वाल्मीकिनगर का चुनाव किया। इस साल की कैबिनेट की आखिरी बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी।

बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों के साथ त्रिवेणी नहर में नौका विहार का उद्घाटन करते हुए नौकाविहार का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि नौका विहार पर्यटकों को अद्भुत आनंद देगा। इसके निरंतर विकास और पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर सुविधाएं भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

बता दे कि 1960 से मृत पड़ी 1.6 किलोमीटर लंबी इस नहर से सौ टन से अधिक कचरा निकालकर इसमें नौका विहार की शुरुआत की गई है, त्रिवेणी नहर में नौका विहार वाल्मीकिनगर में पर्यटन को नया आयाम देगा। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ करीब आधा किलोमीटर तक इस नौकाविहार का आनंद लिया।

जल जीवन हरियाली परियोजना से विकसित नौकायन के लिए फिलहाल पांच नावों की व्यवस्था की गई है। यहां पर्यटक भी नौकायन कर सकते हैं। नौकायन की व्यवस्था की देखरेख वन विभाग की ओर से किया जाएगा। पर्यटकों की डिमांड पर नावों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। नौकायन से एक दर्जन परिवारों को आजीविका मिली है। कुल 12 नाविक इस परियोजना में लगाए गये हैं। 25- 30 रुपये एक पर्यटक से किराया लेकर नौकायन कराएंगे।

https://twitter.com/i/status/1473312649521688580

नौकविहार के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री के साथ जलसंसाधन मत्री संजय झा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, डीएम कुंदन कुमार व बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव समेत अन्य अधिकारी थे। इससे पूर्व, उद्घाटन के मौके पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री नंदकिशोर चौधरी ने सीएम को बुके देकर सम्मानित किया।